Emotional Video: अपनी दुल्हन को देख Nick के आंखों में आए आंसू, तो कभी रोमांटिक अंदाज़ में यूं किया डांस

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Album: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के कई इमोशनल मूमेंट सोशल मीडिया पर शेयर हुए. प्रियंका चोपड़ा का क्रिश्चियन वेडिंग के लिए अपनी मॉम मधु चोपड़ा के साथ आयल (Aisle) से हाथों में हाथ डाले बाहर आना.

Emotional Video: अपनी दुल्हन को देख Nick के आंखों में आए आंसू, तो कभी रोमांटिक अंदाज़ में यूं किया डांस

वीडियो में देखिए प्रियंका-निक की शादी के सभी इमोशनल मूमेंट्स

नई दिल्ली:

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding Album: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding) के कई इमोशनल मूमेंट सोशल मीडिया पर शेयर हुए. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka-Nick Jonas Wedding) का क्रिश्चियन वेडिंग के लिए अपनी मॉम मधु चोपड़ा के साथ आयल (Aisle) से हाथों में हाथ डाले बाहर आना. निक जोनास का प्रियंका चोपड़ा को देख इमोशनल होना. शादी के दौरान ही निक जोनास के भाई जो जोनास (Joe Jonas) का भी इमोशनल होकर गले लगना. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की इस शादी के कई सारे इमोशनल मूमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए. यहां आप एक ही जगह वीडियो में देखिए निक और प्रियंका की इस वेडिंग के सभी खूबसूरत मूमेंट्स.

Priyanka-Nick Wedding - दीपिका-सोनम की तरह भारी-भरकम जूलरी-कपड़े नहीं, Priyanka के इन सिंपल देसी लुक्स ने बनाया शादी को खास

1. मधु चोपड़ा बेटी प्रियंका चोपड़ा को क्रिश्चियन वेडिंग के लिए निक जोनास के पास ले जाते हुए. प्रियंका ने इस वक्त 75 फुट लंबा वेल (घूंघट) कैरी किया. इस वेडिंग गाउन को इंटरनेशनल डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन ने डिज़ाइन किया. प्रियंका के लिए ये मूमेंट बहुत ही इमोशनल था. क्योंकि क्रिश्चियन वेडिंग में दूल्हे के पास दुल्हन को उसके पापा ले जाते हैं. लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पापा की साल 2013 में कैंसर के देथ हो चुकी है.

निक जोनास ने अपने सूट पर लिखवाया 'मेरी जान', तो प्रियंका ने वेडिंग गाउन पर जड़वाया 'ओम नम: शिवाय'​
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


2. वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा जैसे ही निक को देखने के लिए अपनी नज़रें ऊपर करती हैं निक की आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं. 
 

3. शादी के दौरान निक जोनास के भाई जो जोनास इमोशनल होकर निक के गले लगते हुए.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Fan (@bollylife17) on


इन इमोशनल मूमेंट्स के बाद निक और प्रियंका की शादी के कुछ बेहद ही खूबसूरत मूमेंट्स भी कैप्चर हुए. यहां देखिए उनकी वीडियो :

4. क्रिश्चियन वेडिंग के बाद वाइन के ग्लास हाथ में लिये ब्राइड्स मेड (Bridesmaids) और ग्रूम्स मेड (Groomsmaids) के साथ निक और प्रियंका. 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zona Bollywood (@zonabollywood) on


5. शादी के बाद रोमांटिक डांस करते हुए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bollywoodvideosi (@bollywoodvideosi) on


6. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी का 18 फीट लंबा केक तलवार से काटते हुए.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by C H O P R A (@priyankasfp) on


7. दिल्ली में हुए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. यहां देखिए शादी का ये खास मूमेंट भी.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WED Tease (@wedtease_inspirations) on


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com