विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की 4 साल की बेटी ने गाया गायत्री मंत्र, मालती मैरी आवाज ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैमिली वेकेशन की कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें  उनकी बेटी मालती  गायत्री मंत्र गाती हुईं नजर आ रही हैं.  

प्रियंका चोपड़ा की 4 साल की बेटी ने गाया गायत्री मंत्र, मालती मैरी आवाज ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध 
प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने गाया गायत्री मंत्र
Instagram

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ बिताए समय की एक दिल छू लेने वाली पोस्ट फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी 4 साल की बेटी मालती मैरी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह परिवार के साथ छुट्टियों के दौरान गायत्री मंत्र पढ़ती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में मालती को यह पवित्र मंत्र पढ़ते हुए सुना जा सकता है, जो एक बहुत ही प्यारा पल है और सबका ध्यान खींचता है. इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिला है और वह मालती मैरी की आवाज पर हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने गाया गायत्री मंत्र

वीडियो में नन्ही मालती अपनी माँ की गोद में घर के मंदिर के सामने बैठी है और बहुत ही प्यारे ढंग से “ॐ भूर्भुवः स्वः” से शुरू करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ कर रही है. क्लिप के आखिर में अभिनेत्री कहती हैं कि यह बहुत सुंदर है.  प्रियंका ने इस प्यारे पल को कैमरे में कैद किया और अपने फैंस को अपने परिवार के एक खास पल की झलक दिखाई.

ये भी पढ़ें- मराठी गाना, यूट्यूब पर 2024 हुआ पॉपुलर, बॉलीवुड ने 2026 में बनाया सुपरहिट, गांव की छोरे ने की प्रेमिका की तारीफ

ढेर सारी तस्वीरों में दिखाया फैमिली वेकेशन

वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुछ फैमिली वेकेशन की भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में प्रियंका मालती के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी Beach पर समय का आनंद लेती दिख रही है. मालती को बीच पर रेत से सैंड आर्ट बनाते हुए भी देखा गया. एक और तस्वीर में प्रियंका की मां, मधु चोपड़ा, समंदर किनारे आराम करती नजर आ रही हैं. कैप्शन में उन्होंने  ने लिखा, "हाल ही में काफी बिजी हूं. लेकिन एक बहुत ही खूबसूरत जगह पर हूं #Bluefly साउंड ऑन."

प्रियंका चोपड़ा के बारे में 

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं. अक्सर अपनी बेटी को उसकी भारतीय जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखने की कोशिश करती हैं. दिवाली जैसे भारतीय त्योहार मनाने से लेकर उसे गायत्री मंत्र जैसी पारंपरिक प्रार्थनाओं से परिचित कराने तक, एक्ट्रेस ने कई बार ऐसी झलकियां शेयर की हैं कि कैसे वह विदेश में रहते हुए भी अपनी बेटी के साथ भारतीय संस्कृति को अपनाती हैं. 

ये भी पढ़ें- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना दो महीने में बना चार्टबस्टर, सूफी अंदाज में की प्रेमिका की तारीफ, रोमांटिक गाना सिखाता इश्क का सबक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Malti Marie, Priyanka Chopra Instagram, Gayatri Mantra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com