LinkedIn viral post: दिल्ली की एक गर्भवती महिला ने ओला कैब ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने महिला और उसके अजन्मे बच्चे को जान से मारने की धमकी दी. यह घटना तब हुई जब महिला नोएडा एक्सटेंशन के चेरी काउंटी से साकेत, दिल्ली जा रही थी. LinkedIn पर अपनी पोस्ट में महिला ने बताया कि उन्होंने ओला कैब बुक की थी और सफर के दौरान ड्राइवर से एसी चलाने की विनती की, लेकिन ड्राइवर ने एसी चालू करने से साफ इनकार कर दिया. जब महिला ने दोबारा आग्रह किया, तो ड्राइवर ने कथित तौर पर आक्रामक रवैया अपनाया और धमकी देते हुए कहा, 'तेरे पेट में लात मारकर बच्चा गिरा दूंगा.'
क्या है पूरा मामला (Ola cab incident)
महिला का कहना है कि ड्राइवर ने न केवल धमकी दी बल्कि उसे जबरन बीच रास्ते में गाड़ी से उतार दिया और चेतावनी दी, 'अब आगे देखो क्या क्या होता है.' इस घटना के बाद महिला ने ओला के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क किया और महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई. ओला ने जवाब देते हुए लिखा, "हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी चाहते हैं और ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

महिला हेल्पलाइन पर दी सूचना (pregnant woman threatened)
हालांकि, महिला ने ओला से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि 'उचित कार्रवाई' का मतलब क्या है. उन्होंने अपनी पोस्ट में ओला के CEO भाविश अग्रवाल को टैग करते हुए सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की. इस LinkedIn पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह बेहद गलत है. यदि आपके पास गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की फोटो है तो उसे पब्लिक करें.' एक अन्य ने कहा, 'ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.'
ये भी पढ़ें:-गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं