Viral News: बेंगलुरु के एक युवक ने घर में साफ-सफाई के लिए Urban Company पर एक बुकिंग की थी. पर जो प्रोफेशनल आया, वो उसकी पत्नी की शादी की अंगूठी ही चुरा ले गया. इसके बाद युवक ने एप पर अंगूठी चोरी की शिकायत दी. पर कुछ नहीं हुआ, कस्टर केयर वाले ने कॉल करके उससे 4-5 दिन का टाइम मांगा और उसके बाद कोई जवाब नहीं आया. बाद में शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी अंगूठी वहां से 100 किमी दूर बेची गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया.
सर्विस के लिए दिया एक्स्ट्रा पैसे
LinKedIn पर शुभम मजूमदार ने इसी को लेकर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने पत्नी की अंगूठी चोरी होने की बात बताई है. शुभम की LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वह में Oalka में ब्रांड और क्रिएटिव के हेड हैं. उन्होंने अपनी लिंकड्इन पोस्ट में लिखा कि अर्बन कंपनी ने मेरे घर में चोर भेज दिया.
शुभम ने बताया कि मैंने अर्बन कंपनी से प्रोफेशनल की बुकिंग की थी. यह InstaHelp का गोल्ड एक्सपर्ट था, जिसके के लिए मुझे एक्स्ट्रा पैसे पे करने पड़े थे. उन्होंने लिखा कि उसने मेरी पत्नी की अंगूठी चोरी कर ली, जिस पर मैंने एप पर शिकायत की. जिसके बाद कस्टमर केयर ने कॉल करके 4-5 दिन का समय मांगा और कहा कि हमारे पास रिकवरी टीम है, जो आपकी अंगूठी ढूंढ कर देगी.
ईमेल करने पर आया ऑटो जनरेटेड मैसेज
लिंकड्इन पोस्ट के अनुसार, एक दिन बीत गया और कुछ नहीं हुआ. इस पर शुभम ने Urban Company के Grievance Officer को एक ईमेल करके किसी व्यक्ति का नाम और उस प्रोफेशनल की जानकारी मांगी, जिससे वह खुद मामले को आगे बढ़ा सकें. इस पर उन्हें कुछ खास हासिल नहीं हुआ. एक ऑटो जनरेटेड मैसेज मिला. शुभम ने लिखा कि 48 घंटे बाद कस्टमर केयर का फिर फ़ोन आया और उन्होंने मुझे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा. इस पर शुभम ने उन्हें वापस फ़ोन करने के लिए नंबर मांगा. उन्होंने कोई नंबर नहीं दिया. वे मुझसे और जानकारी चाहते थे.
बेंगलुरु के युवक ने आगे लिखा कि अच्छी बात यह थी कि मैंने पहले ही शिकायत दर्ज करा रखी. उसने बताया कि उस समय हद हो गई, जब अंगूठी नहीं मिली. उससे पहले अर्बन कंपनी से सर्विस रेटिंग और रिव्यू देने के लिए मैसेज आया. हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने करीब 100 किमी दूर अंगूठी ढूंढ निकाली. शुभम ने बताया कि अंगूठी वापस लाने के लिए उसे एक इंटरसिटी कैब बुक करनी पड़ी. उसने अपनी पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट लगाते हुए लिखा कि अर्बन कंपनी की टीम से कोई क़ॉल नहीं आया. सिर्फ यह मैसेज आया, जिसमें Insta Help की सर्विस के लिए अनुभव शेयर करने को कहा गया.

Photo Credit: LinkedIn/shubhammazumdar
शुभम ने लिखा- नाम बदल देना चाहिए
शुभम ने अंत में लिखा कि अर्बन कंपनी को अपनी सर्विस का नाम बदलकर 'InstaTheft in 10 mins' रख देना चाहिए. यह ज़्यादा सही रहेगा. बाद में शुभम की LinkedIn पोस्ट पर Urban Company की ओर से भी कमेंट्स किए गए. एक कमेंट में कंपनी ने असुविधा के लिए माफी मांगी और रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर DM में शेयर करने को कहा, जिससे वे उसकी मदद कर सकें. Urban Company के कमेंट पर शुभम ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा चूंकि आपने मुझसे एक और काम करने के लिए कहा है, तो क्यों न मैं दो काम करूं.
यह भी पढ़ें | बिहार के लड़के ने पहली बार मम्मी-पापा को फ्लाइट में बैठाया, बोला- सपना सच हो गया
उसने लिखा कि मैं आपको अपना नंबर DM कर दूंगा जो आपके पास पहले से ही होगा. टिकट्स के साथ बस नाम सर्च करने से ही वह मिल जाएगा, लेकिन मैं समझता हूं कि स्टाफ़ के लिए और ज़्यादा ऑटोमेटेड मैसेज भेजना आसान होता है. साथ ही शुभम ने कहा कि आपको यहां लिखना चाहिए था. "हाय शुभम, हमें अफ़सोस है कि हमने आपको एक हफ़्ते तक अकेला छोड़ दिया ताकि आप चोरी हुए सामान को खुद और अपने खर्च पर वापस पाने पर ध्यान दे सकें. अब जब आपको आराम करने के लिए एक हफ़्ता मिल गया है, तो क्यों न आप हमें अपना नंबर DM करें ताकि हम आपका सामान लेने के लिए कुछ नए लोगों को भेज सकें."
वहीं, शुभम की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि बड़ी चिंता वाली बात है. मेरे साथ भी ऐसा ही दो बार हुआ था. उनकी टीम, और खासकर लीडरशिप का बेपरवाह रवैया वाकई हैरान करने वाला है. खैर, अच्छी बात है कि आपको अपनी अंगूठी वापस मिल गई.
यह भी पढ़ें | दुनिया घूम रहा भारतीय युवक पहुंचा थाईलैंड, लोग बोले- विदेश में देश की बदनामी करवा रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं