विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2022

पुलिसकर्मी ने डिलीवरी ब्वॉय को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी निलंबित, देखें वीडियो

सोशल मीडिया आज के समय में एक हथियार है. इसके ज़रिए हम अपने विचार, भावनाओं को कहानियों को शेयर करते हैं. कई बार जो चीज़ें मीडिया नहीं दिखा पाती हैं, वो सोशल मीडिया दिखा देती हैं. सोशल मीडिया के कारण कई लोगों की मदद भी हुई है.

सोशल मीडिया आज के समय में एक हथियार है. इसके ज़रिए हम अपने विचार, भावनाओं को कहानियों को शेयर करते हैं. कई बार जो चीज़ें मीडिया नहीं दिखा पाती हैं, वो सोशल मीडिया दिखा देती हैं. सोशल मीडिया के कारण कई लोगों की मदद भी हुई है. कई बार लोगों को न्याय भी मिला है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी एक फूड डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया है.

वीडियो देखें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो तमिलनाडु के कोयंबटूर का है, जहां ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल ने एक फूड डिलीवरी मैन को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूड डिलीवरी ब्वॉय को थप्पड़ मारने वाला कोयम्बटूर का पुलिसकर्मी निलंबित हो चुका है.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो को वायरल होने के बाद सभी यूज़र्स कमेंट कर न्याय की मांग करने लगे. वीडियो देखने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Policeman Slapped Delivery Boy, Trending Video, Viral Video, Ajab Gajab Video, Police Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com