अगर आपको अपनी पुरानी बेकार पड़ी कार को फिर से अच्छी कीमत में बेचना हो तो इसके लिए आप क्या करेंगे ? आप कार में नए पार्ट्स लगवाएंगे, मरम्मत कराएंगे, पेंट कराएंगे और उसको पूरी तरह से नया बनाने में पैसे भी खर्च करेंगे, जिससे खरीदार को कार पसंद आ जाए और ज्यादा से ज्यादा कीमत में आपकी कार बिक सके. ऐसा ही कुछ किया, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दो दोस्तों ने. उन्होंने अपनी एक पुरानी और 'बेकार' कार पर पैसा खर्च किया, लेकिन मरम्मत, नए हिस्सों या पेंट कराने में नहीं. बल्कि उन्होंने कार के साथ कुछ ऐसा अनोखा किया, जो आप सोच भी नहीं सकते हैं.
माइकल ब्रोखुयसे और मार्टी सोकोलिंस्की (Michael Broekhuyse and Marty Sokolinski) ने अपनी बेकार होल्डन एस्ट्रा (Holden Astra) कार की कीमत को बढ़ाने के लिए उस पर 40,000 सिक्के चिपका दिए. इन दोस्तों ने अपनी कार के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसे अबतक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस 4 मिनट की वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कैसे दोनों दोस्तों ने मिलकर इस कार पर 40 हजार सिक्के चिपका डाले और उसके बाद वे अपनी कार को लेकर ब्रिसबेन की सड़कों पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
कार में सिक्के चिपकाने के बाद वे अपनी कार को कई डीलर्स और कार खरीददारों के पास लेकर गए, लेकिन सभी ने उन्हें निराश कर दिया. लेकिन, इन दोस्तों के इस अजीबोगरीब कारनामे के बाद उनकी कार की कीमत 500 ड़ॉलर से 3 हजार ड़लर बढ़ गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इन दोस्तों की तारीफ कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं