भारत विविधताओं से भरा एक देश है. जितनी डाइवर्सिटी भारत में पाई जाती है उतनी दुनिया के शायद ही किसी और देश में हो. यहां पानी हो या वाणी यानी भाषा, सबकुछ ही कुछ दूरी में बदल जाता है. इस देश में जहां दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े और आधुनिक शहर हैं वहीं कई ऐसी जगह भी हैं जहां लोगों को अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा (Rupin Sharma IPS) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जो भारत की अलग तस्वीर दिखाता है. लोगों का एक अलग संघर्ष जो उन्हें रोजाना करना होता है. लेकिन भारत में प्रतिभा और जुगाड़ की कमी कभी नहीं रही. यहां लोग हर समस्या का समाधान निकाल ही लेते हैं.
#Mizoram
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 22, 2021
Innovation to cross rivers..... @mizorampolice @mizoramuni @NENowNews @anirban1970 @KVijayKumarIPS @RatnadipC @karishmahasnat @prasmaz_tnie @rahconteur pic.twitter.com/Bw4XCINnYF
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
मिजोरम में नदी पार करने का 'जुगाड़'
रुपिन शर्मा ने जो वीडियो पोस्ट किया है वह मिजोरम का है. इस वीडियो में एक तेज बहाव वाली नदी दिखाई दे रही है. वहां स्थानीय लोगों ने इस नदी को पार करने का बेहद शानदार तरीका इजाद किया है. वीडियो में नदी के ऊपर दो वायर जाते हुए नजर आ रहे हैं. वायर पर एक कुर्सीनुमा चीज नजर आ रही है जिस पर एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है. इसमें चार पहिए लगे हुए हैं. इन चारों पहियों में एक हैंडल लगा हुआ है जिसे घुमाने पर पहिए घूमते हैं. एक शख्स इस कुर्सीनुमा चीज पर बैठता हौ और हैंडल को घुमाते हुए नदी को आराम से पार कर लेता है. बैकग्राउंड में आपको एक और व्यक्ति की आवाज सुनाई देती है जो नदी पार कर रहे शख्स को स्थानीय भाषा में शायद आराम से जाने की सलाह दे रहा है.
इस वीडियो पोस्ट में रुपिन शर्मा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'इनोवेशन टु क्रॉस रीवर' और आप भी जब यह वीडियो देखेंगे तो इन इनोवेशन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. अपने पोस्ट में रुपिन ने मिजोरम पुलिस और वहां के स्थानीय न्यूज चैनल के अलावा कई अन्य लोगों को टैग किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं