बढ़ती महंगाई ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है. हर कोई महंगाई की मार झेल रहा. अभी तक लोग पेट्रोल-डीजल के हर रोज़ बढ़ती कीमतों से परेशान थे. लेकिन अब तो नींबू की आसमान छूती कीमतों ने इस गर्मी में लोगों का बुरा हाल कर रखा है. इस गर्मी में जहां लोगों को नींबू की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वहीं अब महंगा होने की वजह से आम लोगों के लिए तो नींबू खरीदना ही मुश्किल हो गया है. नींबू की कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब मज़ाक बनाया जा रहा है. लोग मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं.
वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मिर्च के साथ नींबू की जगह लहसुन लटका हुआ नज़र आ रहा है. इस तस्वीर को देखकर आपके दिमाग में जरूर एक चीज आई होगी कि मिर्च के साथ ऐसे तो नींबू लटकाया जाता है, फिर यहां लहसुन क्यों दिख रहा है. वो इसलिए क्योंकि नींबू इतना महंगा है कि बुरी नज़र को दूर रखने के लिए लोगों को इतना महंगा नींबू खरीदना भारी पड़ रहा है. आप सभी को ये बात को पता ही होगी कि अक्सर लोग दुकानों और गाड़ियों पर नींबू और मिर्च बांधकर लटकाते हैं, जिससे बुरी नज़र न लगे.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
बढती मंहगाई को देखते हुए नींबू की अनुपस्थिति में लहसुन को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया????। लहसुन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। pic.twitter.com/rmb25w45FL
— Rupin Sharma (@rupin1992) April 14, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है,बढती मंहगाई को देखते हुए नींबू की अनुपस्थिति में लहसुन को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया. लहसुन ने आज कार्यभार ग्रहण किया. पोस्ट पर लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- यह प्रतिनियुक्ति अगले आदेश तक जारी रहेगी.
आलिया-रणबीर की शादी | मिस्टर एंड मिसेज कपूर: फोटो के लिए पोज देने के बाद आलिया को गोद में उठाकर ले गए रणबीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं