विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने की तीसरी बार सगाई, MMS वीडियो से आई थीं चर्चा में

पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन ने अभिनेता-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई की है. जिल्का ने पेरिस को खूबसूरत रिंग भी पहनाई. जिसकी कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है. 30 दिसंबर को पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया पर जिल्का के लिए अपनी भावनाएं साझा कीं थी.

हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने की तीसरी बार सगाई, MMS वीडियो से आई थीं चर्चा में
सामाजिक हस्ती और पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन ने अभिनेता-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई की है.
  • पेरिस हिल्टन ने अभिनेता-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई की.
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया सगाई का वीडियो.
  • पेरिस की रिंग की कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है.
नई दिल्ली: सामाजिक हस्ती और पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन ने अभिनेता-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जहां क्रिस जिल्का उनको मैरेज प्रपोज करते दिख रहे हैं. जिल्का ने पेरिस को खूबसूरत रिंग भी पहनाई. जिसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर (12 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. 30 दिसंबर को पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया पर जिल्का के लिए अपनी भावनाएं साझा कीं थी. उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "एक दिन, कोई आपकी जिंदगी में आएगा और आप महसूस करेंगे कि किसी और से इतना लगाव क्यों नहीं हुआ. मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि मुझे लाखों वर्षो में भी अपने लिए इतना उपयुक्त कोई मिल पाएगा. जो मुझे वह खुशी दे सके, जिसका मैंने सपना देखा था. एक ऐसा व्यक्ति जो मेरे जीवन को इतने गहरे तक स्पर्श कर सके और मुझे खुशी की एक बिल्कुल नई वजह दे सके.''

जब दुल्हन ने शादी के वक्त डांस करते हुए दिया बच्चे को जन्म, जानें फिर क्या हुआ

philstar की खबर के मुताबिक, पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार सगाई की है. पहली सगाई उन्होंने 2003 में मॉडल जेसन शॉ के साथ की थी. दूसरी 2005 में पेरिस लेटसिस के साथ की थी. यही नहीं इसके बाद वो कई बड़े स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं.

फ्लाइट में पायलट ने किया एयर होस्टेस को प्रपोज, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख पेसेंजर्स हुए हैरान
 
बता दें, हिल्टन और जिल्का एक ऑस्कर पार्टी के दौरान सात वर्ष पहले मिले थे. हालांकि, दोनों ने 2017 के फरवरी में अपने संबंधों की पुष्टि की थी. फोटो पोस्ट करते हुए पेरिस ने लिखा- ''मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने प्यार, अपने दोस्त और अपने सोलमेट के साथ सगाई कर रही हूं. मेरे लिए हर हाल में परफेक्ट. बहुत ज्यादा वफादार, दयालु और समर्पित. मुझे दुनिया की सबसे लकी लड़की होने जैसा फील हो रहा है. तुमने मेरा सपना पूरा कर दिया.''

वीडियो में देखें जब बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज तो लड़की नहीं कर सकी सच और झूठ में अंतर..
 
काफी फेशनेबल हैं पेरिस हिल्टन
पेरिस अपने फेशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. उनके कपड़े ट्रेंडी बन जाते हैं. उनको सबसे ज्यादा शौक पेट्स का है. वो हमेशा अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. यहां तक की उन्होंने 2009 में अपने पेट्स के लिए एक घर भी खरीदा था जिसकी कीमत 2 करोड़ थी. 

MMS वीडियो से आई थीं चर्चा में
पेरिस हिल्टन का एक एमएमएस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हर पोर्न साइट पर इसको देखा जा रहा था. जहां वो अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रिक सलोमॉन के साथ थीं. इस वीडियो को बिना उनकी इजाजत के बेचा गया था. इस वीडियो को वन नाइट इन पेरिस नाम से अपलोड किया गया था. इस वीडियो के कारण पेरिस डिप्रेशन में चली गई थीं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paris Hilton, Paris Hilton Engaged, Chris Zylka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com