Oscars 2025: इस साल ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटीज एक से बढ़कर एक लुक्स में शिरकत करते नजर आए. किसी ने फ्लोटिंग ट्यूल स्कर्ट पहनी तो किसी का लेदर सूट देखने लायक रहा. वहीं, ऑस्कर्स की आफ्टर पार्टी (Oscars After Party) भी कुछ कम शानदार नहीं रही. वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में खासतौर से पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) का लुक सबकी निगाहें अपनी तरफ खींचने में कारगर रहा. पेरिस हिल्टन पार्टी में हाल्टर नेक का सिल्वर गाउन पहने नजर आ रही हैं. इस शिम्मरी सिल्वर गाउन में अमेरिकन सोशलाइट और बिजनेसवुमन पेरिस हिल्टक का लुक स्टैंड आउट करता नजर आ रहा है.
पेरिस हिल्टन ने इस सिल्वर ड्रेस को एक्सेसरीज के साथ बखूबी स्टाइल किया है. पेरिस का गाउन घुटने के पास से सिकुड़ा हुआ है जिससे निचला सिलुएट फ्लेयर्ड नजर आ रहा है. इस गाउन के साथ पेरिस ने ब्लैक कलर के शियर ग्लव्स पहने हैं और साथ ही लुक को पॉइंटेड टो सिल्वर हील्स के साथ स्टाइल किया है. पेरिस ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए डायमंड जूलरी चुनी हैं. डायमंड ब्रेसलेट और बैंगल्स के साथ ही पेरिस ने डायमंड रिंग भी पहनी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पेरिस ने मिनिमल मेकअप किया है. पेरिस के मेकअप का बेस ग्लोइंग है. पेरिस ने इस गाउन के साथ ड्रामेटिक आई लुक (Dramatic Eye Look) चुना है. डार्क स्मोकी आईज के साथ मेकअप को बैलेंस करने के लिए पेरिस ने न्यूड ग्लॉसी लिप्स रखे हैं और गालों पर ब्लश लगाया है. लुक को फिनिश करने के लिए पेरिस ने ब्लोंड बालों को खुला रखा है.
ऑस्कर्स की आफ्टर पार्टी सितारों से भरी हुई रही जहां पेरिस हिल्टन के साथ ही जूलिया फॉक्स, साराह पौल्सन और ऑलिविया वाइल्ड जैसे सितारे नजर आए. ऑलिविया वाइल्ड इस पार्टी में लेस एंब्रोइडर्ड गाउन पहनें नजर आईं. ओलिवाया ने सी थ्रू ड्रेस को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पहना है. इस ड्रेस का डिटेल्ड कॉलर है और फुल लेंथ स्लीव्स हैं. वहीं, जोई क्राविट्स इस पार्टी में बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं. जोई ने ब्लैक ड्रेस पहनी जिसकी बैक पर बड़ा सी थ्रू होल है. सिंथिया एरिवो ने ऑस्कर्स आफ्टर पार्टी के लिए ट्यूल ड्रेस चुनी जिसकी लंबी ट्रेल है. अपनी ड्रेस को सिंथिया ने ब्लैक हील्स के साथ स्टाइल किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं