दुनिया भर में कई हस्तियां ऐसी हैं जो अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं. उनके सोशल मीडिया एकाउंट चकाचौंध भरी लाइफस्टाइल से भरे होते हैं. उन्हें अकसर शानदार वेकेशन, पार्टी और ग्लैमरस शो का हिस्सा बनते देखा जा सकता है. यहां हम एक ऐसी ही सोशलाइट एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो दुनियाभर में फेमस हैं और अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं. इस एक्ट्रेस ने अपने 21वें बर्थडे की पार्टी पांच शहरों न्यूयॉर्क, लास वेगास, लंदन, हॉलीवुड और टोक्यो में दी थी. दिलचस्प यह कि यह पार्टी उन्होंने खुद अपने लिए ही दी थी. यही नहीं, इस एक्ट्रेस को कभी वर्स्ड ड्रेस पहनने वाली सेलेब्रिटी का खिताब मिला तो कभी वर्स्ट एक्ट्रेस का. लेकिन ये सबसे बेपरवाह बिंदास अंदाज में जिंदगी जीता है और अकसर सुर्खियों में रहती हैं.
हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन की. 42 वर्षीय पेरिस हिल्टन अमेरिकी मीडिया पर्सनेलिटी, बिजनेसविमन, सोशलाइट, मॉडल, एक्ट्रेस, सिंगर और डीजे हैं. वे हिल्टन होटल्स के मालिक कोनार्ड हिल्टन की परपोती हैं. बताया जाता है कि उनके दादा बैरन हिल्टन ने अपनी वसीयत में से एक कौड़ी भी अपनी पोतियों के नाम नहीं की थी. उन्होंने सारी पैसा चैरिटी में दे दिया था. वह पेरिस हिल्टन और उनकी बहन के लाइफस्टाइल और पार्टी करने से काफी खफा रहते थे. इसी वजह से कथित तौर पर उन्होंने यह कदम उठाया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फोटो में दिख रही यह लड़की आज है नंबर वन रियलिटी स्टार, 98 अरब रुपये की है मालकिन
पेरिस हिल्टन के बारे में एक और मजेदार बात यह है कि उनके पांव में यूएस 11 साइज का जूता आता है. इस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका पांव कितना बड़ा है. उनसे पूछा गया कि वह खुद में किस एक चीज को नासपंद करती हैं तो उन्होंने अपने पांव का ही जिक्र किया था. पेरिस हिल्टन को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 2007 में 45 दिन की जेल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि 22 दिन बाद ही वह जेल से रिहा गई थीं.
पेरिस हिल्टन ने 2021 में कार्ट रॉम से शादी की थी और उनका सरोगेसी से एक बेटा भी है.पेरिस ने 19 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. 2003-2007 तक चली रियलिटी टेलीविजन सीरीज 'द सिम्पल लाइफ' ने उन्हें दुनियाभर में सुर्खियों में ला दिया था.
पेरिस हिल्टन किताब भी लिख चुकी हैं और उनकी डेब्यू बुक 'कन्फेशंस ऑफ एन हायरेस' 2004 में रिलीज हुई थी और न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर रह चुकी है. अगर पेरिस हिल्टन की नेटवर्थ की बात करें तो यह लगभग 31 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी 25 अरब रुपये से ज्यादा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं