विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2021

पाकिस्तानी लड़की की मुस्कान पर फिदा हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों लोग एक पाकिस्तानी लड़की (Pakistani Girl) की खूबसूरत मुस्कान के दीवाने हो गए. जिसके बाद से ही उनका वीडियो इंटरनेट की दुनिया में काफी वायरल (Viral) हो रहा है.

पाकिस्तानी लड़की की मुस्कान पर फिदा हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को aamu_5 ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में पाकिस्तान (Pakistan) की एक लड़की फिर से अपनी खूबसूरती के लिए जमकर सुर्खियां बटोर रही है. नई इंटरनेट सनसनी बनी अमीन रियाज (Amina Reyaz) की खासियत है कि ये वो बिना किसी मेकअप के बेहद सुंदर दिखती है. अक्सर इसी वजह से उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं. जो भी इस लड़की को देख रहा है वो जमकर उसकी तारीफ कर रहा है.

इस बार अमीना (Amina) की तारीफ उनके नए वीडियो की वजह से हो रही है.  नए वीडियो में वो आलू काटती हुई नजर आ रही है. इसी दौरान किसी ने लड़की का वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट कर दिया और जमकर वायरल हो गई. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लड़की का नया वीडियो जमकर पॉपुलर हो रहा है. आलम ये है कि हर कोई उनके वीडियोज को देख उस पर दिल जीतने वाले कमेंट कर रहा है.

यहां देखिए वीडियो-

अमीना के नए वीडियो (Video) को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि सच में लड़की की खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेगी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने पहली बार इतनी सुंदर लड़की देखी है. जबकि एक अन्य शख्स ने कहा कि खूबसूरती किसी साधारण इंसान में भी झलक सकती है. कोई लड़की के एक्सप्रेशन फिदा है तो कोई उसकी नेचुरल ब्यूटी की तारीफ करते नहीं थक रहा.

इस वीडियो को aamu_5 ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे 10 सिंतबर को पोस्ट किया गया था. मगर अब जाकर ये वीडियो (Video) सुर्खियां बटोर रहा है. खबर लिखे जाने तक इसे तकरीबन 80 हजार लोगों ने लाइक भी किया है. कई लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे खुद के अकाउंट से शेयर भी किया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Viral News, Trending News, Trending News In Hindi, Viral News In Hindi, Pakistani Girl, Pakistani Girl Viral Video, Aamina Reyaz Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com