Pakistani Tesla Cyber Truck Stuns Netizens: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में पाकिस्तान से सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिस पर यूजर्स जमकर मौज काट रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहा यह मजेदार वीडियो पाकिस्तान में टेस्ला के साइबर ट्रक का है, जिस पर यूजर्स का रिएक्शन देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि, पाकिस्तान ने एलन मस्क की कंपनी से प्रेरित होकर अपना सस्ता और टिकाऊ टेस्ला साइबर ट्रक बनाया है, जो इन दिनों लोगों का हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर रहा है.
साइबर ट्रक की हूबहू नकल, लेकिन कुछ तो है खास (cybertruck replica in pakistan)
पाकिस्तान में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाड़ी को टेस्ला के साइबर ट्रक की हूबहू नकल करते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है और लोग इस पर जमकर मजाक कर रहे हैं. इस वीडियो में एक गाड़ी को देखा जा सकता है जो साइबर ट्रक की क्यूबिकल और एंगुलर डिजाइन की पूरी तरह से नकल करती है. टेस्ला साइबर ट्रक की आकर्षक और अनोखी डिजाइन को देखते हुए पाकिस्तान के इस वाहन निर्माता ने उसी लुक को अपनाने की कोशिश की. हालांकि, इस गाड़ी का निर्माण और डिजाइन साइबर ट्रक से थोड़ा अलग दिखता है, लेकिन इसकी शक्ल-सूरत देखकर कोई भी यह समझ सकता है कि इसे साइबर ट्रक की नकल करने के लिए बनाया गया है. इस अनोखे वाहन को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यहां देखें वीडियो
Tesla launched in Pakistan 😂 pic.twitter.com/wUPGi4QlQj
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) January 21, 2025
वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन (Made In Pakistan Tesla Cybertruck Video)
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "साइबर ट्रक का पाकिस्तान वर्जन." जबकि एक और यूजर ने इसे देखकर कहा, "ये तो लगता है साइबर ट्रक का ब्रोमन वर्जन है." वीडियो में दिख रही गाड़ी के डिजाइन को लेकर लोग हंसी-मजाक कर रहे हैं और कई लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि साइबर ट्रक का पाकिस्तानी संस्करण असली साइबर ट्रक से कहीं अधिक किफायती और मजेदार है. कुछ यूजर्स ने तो इस गाड़ी की तुलना फिल्मों की फ्यूचरिस्टिक कारों से भी कर दी है. वहीं, कुछ लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह नकल असल में पाकिस्तान के इनोवेटिव दृष्टिकोण को दर्शाती है.
टेस्ला की डिजाइन की नकल करने पर कड़ी आलोचना (Tesla Cyber Truck Replica In Pakistan)
कुछ लोग इस नकल को लेकर आलोचनात्मक भी हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सही है कि किसी और कंपनी की डिजाइन को हूबहू नकल किया जाए. जानकारी के लिए बता दें कि, टेस्ला के साइबर ट्रक को बेहद मजबूत बनाया गया है. यह एक बुलेटप्रूफ ट्रक है, जो कई तरह के हमलों को झेलने में सक्षम है. यही नहीं यह एक बार चार्ज होने पर 340 किमी तक चल सकता है. X पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, पाकिस्तान में टेस्ला लॉन्च हो गई है. महज 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-11 करोड़ की मछली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं