विज्ञापन

एलन मस्क को एक ही दिन में 7 लाख करोड़ का झटका, टेस्‍ला-स्‍पेसएक्‍स 10% टूटे, अब इतनी रह गई नंबर वन रईस की संपत्ति

Elon Musk wealth loss: एक दिन में एलन मस्क की दौलत 7.1 लाख करोड़ रुपये घट गई. जानिए अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली से एलन मस्क की नेटवर्थ अब कितनी रह गई... टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर गिरने की वजह क्‍या है.

एलन मस्क को एक ही दिन में 7 लाख करोड़ का झटका, टेस्‍ला-स्‍पेसएक्‍स 10% टूटे, अब इतनी रह गई नंबर वन रईस की संपत्ति
जानिए एलन मस्‍क की संपत्ति कितनी कम हो गई
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Elon Musk Networth Loss: अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते दुनिया के सबसे रईस शख्‍स एलन मस्‍क को बड़ा झटका लगा है. मस्‍क की संपत्ति करीब 7.1 लाख करोड़ रुपये कम हो गई. 5 नवंबर को टेस्‍ला और स्पेसएक्‍स के शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी गई और दोनों ही कंपनियों के शेयर 9 से 11 फीसदी तक गिर गए. इससे मस्‍क की संपत्ति भी करीब 9 फीसदी गिर गई. 

मस्‍क की नेटवर्थ में 79.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति घटकर 785 बिलियन डॉलर रह गई. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की संपत्ति में एक दिन में 9.2% की गिरावट आई. हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.

फोर्ब्स की रिपोर्ट में भी मस्क की संपत्ति में करीब 80 बिलियन डॉलर की गिरावट का जिक्र किया गया है. हालांकि, फोर्ब्स का ये डेटा अमेरिकी बाजार में दिन के कारोबार के दौरान का है.  

टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में भारी बिकवाली

मस्क की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट की प्रमुख वजह उनकी कंपनियों के शेयरों में आई कमजोरी रही. बाजार बंद होने के आंकड़ों का हवाला देने वाली ChainCatcher की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर को टेस्ला का शेयर 10.77% टूट गया. वहीं, स्पेसएक्स के शेयर में 9.05% की गिरावट दर्ज की गई.

Latest and Breaking News on NDTV

टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का असर मस्क की संपत्ति पर ज्यादा पड़ा, क्योंकि उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा इन कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें | अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजार धड़ाम, भारतीय बाजार में कमजोरी के संकेत, ये हैं 3 बड़ी वजहें

AI पर भारी खर्च और चुनावी नतीजों ने बढ़ाई चिंता

फोर्ब्स के मुताबिक, टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली की एक बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर कंपनियों के भारी खर्च से मुनाफा मिलने को लेकर निवेशकों की चिंता रही.

इसके अलावा अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद बड़ी टेक कंपनियों पर संसदीय जांच और निगरानी बढ़ने की आशंका भी बाजार पर दबाव बना रही है.

निवेशकों को आशंका है कि AI डेटा सेंटर के तेजी से विस्तार पर सख्त नियम लागू हो सकते हैं. इससे चिप निर्माता, सर्वर कंपनियों, डेटा सेंटर ऑपरेटर और बिजली आपूर्ति से जुड़ी कंपनियों के कारोबार पर असर पड़ सकता है.

AI और चिप कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

अमेरिकी बाजार में सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. एएमडी का शेयर 17.3%, माइक्रोन टेक्नोलॉजी का 17.5% और एनवीडिया का 9.3% टूट गया. क्वालकॉम के शेयरों में भी 9.5% की गिरावट आई.

क्वालकॉम की ओर से स्मार्टफोन चिप की बिक्री को लेकर दिए गए अनुमान से निवेशक निराश हुए. वहीं, AI सेक्टर में कंपनियों के बढ़ते खर्च और भविष्य में मिलने वाले मुनाफे को लेकर अनिश्चितता ने चिप कंपनियों के शेयरों पर दबाव बढ़ाया.

तेजी के बाद मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद 4 नवंबर को वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी आई थी. डाउ जोंस शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से ज्यादा चढ़ गया था. वहीं, एसएंडपी 500 ने तीन महीनों की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त दर्ज की थी. हालांकि, अगले कारोबारी सत्र में निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. खासकर AI और चिप कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली हुई. इसका असर पूरे अमेरिकी बाजार पर पड़ा और एलन मस्क की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें | भारत में दिवाली, दुनिया में दिवाला, ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट का भारतीय बाजार पर क्‍यों नहीं पड़ा असर?

अब ये वीडियो भी देखिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk Networth Fall, Elon Musk Networth, US Market Fall, Tesla Share Fall, SpaceX Shares
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com