पाकिस्तान (Pakistan) में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने शेर के बच्चे को प्रॉप (Couple Using Sedated Lion Cub As A Prop) के रूप में इस्तेमाल किया और उसके साथ फोटोशूट कराया. पशु अधिकारों के संगठनों ने वीडियो पर आपत्ति जताई है. जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, तस्वीर और वीडियो को स्टूडियो अफज़ल द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया गया है. वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. लोगों ने इन पर केस करने की बात की है, साथ ही कपल को जेल में डालने की बात रखी है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के हाथ थाम रहे हैं, वहीं बीच में शेर का बच्चा लेटा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को #SherKiRani हैशटेग के साथ शेयर किया गया है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
पाकिस्तान में एक पशु कल्याण संगठन, सेव द वाइल्ड, उन्होंने ट्विटर पर फुटेज साझा किया. इस घटना को पशु क्रूरता के एक मामले के रूप में उजागर किया और अनुरोध किया कि शेर शावक को स्टूडियो से रेस्क्यू किया जाए.
@PunjabWildlife does your permit allow for a lion cub to be rented out for ceremonies?Look at this poor cub sedated and being used as a prop.This studio is in Lahore where this cub is being kept.Rescue him please pic.twitter.com/fMcqZnoRMd
— save the wild (@wildpakistan) March 7, 2021
ट्विटर पर शावक को प्रॉप के रूप में इस्तेमाल किए जाने से लोग आक्रोष में हैं. वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'शर्मनाक हरकत, जानवर के साथ ऐसा करना कितना ठीक है?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह भयानक है, मैंने पहली बार देखा है कि शादी में प्रॉप के लिए शेर के बच्चे का इस्तेमाल किया गया.'
JFK एनिमल रेस्क्यू एंड शेल्टर ने अपने सोशल मीडिया पर इस घटना को उजागर किया, उन्होंने कहा कि शावक को फोटोग्राफी के क्षेत्र में रखा जा रहा था.
जेएफके के संस्थापक जुल्फिशान अनशाय ने द इंडिपेंडेंट को बताया, 'स्टूडियो के प्रबंधन ने हमें बताया कि शेर शावक को स्टूडियो में लाया गया था. जो उनके दोस्त ने खरीदा था. उनके अनुसार यह साधारण संयोग था कि युगल भी मौजूद था, इसलिए उन्होंने शेर के बच्चे का साथ कुछ तस्वीरें लेने का फैसला किया.'
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, संगठन ने समझाया कि अगर किसी के पास लाइसेंस है तो पाकिस्तान में एक जंगली जानवर रखना अवैध नहीं है. उन्होंने कहा, "जब कोई व्यक्ति इन शावकों के पास लाइसेंस रखता है, तो आप कानूनी कार्रवाई कैसे कर सकते हैं? एक बार जब आप पाकिस्तान में लाइसेंस प्राप्त कर लेते हैं, तो आप इन शावकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसा आप चाहते हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं