विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

पाकिस्तान में शादियों पर बंपर ऑफर, पत्नी अगर पति की कराएं...दूसरी, तीसरी या फिर चौथी शादी, तो रिसेप्शन Free

पाकिस्तान (Pakistan) के बहावलपुर (Bahawalpur) में एक शादी हॉल पुरुषों के लिए एक अनोखा ऑफर (Unique Wedding Offer) लेकर आया है, ये ऑफर उन्हीं पुरुषों के लिए हैं, जो दूसरी, तीसरा या फिर चौथी शादी करने के इच्छुक हैं.

Also Read in
पाकिस्तान में शादियों पर बंपर ऑफर, पत्नी अगर पति की कराएं...दूसरी, तीसरी या फिर चौथी शादी, तो रिसेप्शन Free
पाकिस्तान में शादियों पर बंपर ऑफर.

पाकिस्तान (Pakistan) के बहावलपुर (Bahawalpur) में एक शादी हॉल पुरुषों के लिए एक अनोखा ऑफर (Unique Wedding Offer) लेकर आया है, ये ऑफर उन्हीं पुरुषों के लिए हैं, जो दूसरी, तीसरा या फिर चौथी शादी करने के इच्छुक हैं. बहावलपुर में खुलने वाले नए शादी हॉल ने शादीशुदा पुरुषों को बंपर ऑफर पेश किया है. दूसरी शादी पर 50 प्रतिशत, तीसरी शादी पर 75 प्रतिशत और चौथी शादी का वलीमा मुफ्त करने की पेशकश की है. लेकिन शादी हॉल के मालिक ने इसके पीछे एक शर्त भी रखी है.

बच्चों की फीस भरने के लिए डॉक्टर पिता छापने लगा नकली नोट, घर में घुसी पुलिस तो देखकर उड़ गए होश...

वीडियो न्यूज रिपोर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''बहावलपुर में शादियों पर स्पेशल ऑफर: दूसरी शादी पर 50 प्रतिशत, तीसरी शादी पर 75 प्रतिशत डिस्काउंट और चौथी शादी पर वलीमा फ्री. ओपन चैलेंज.''

दुकान में डकैती करने पहुंचा शख्स, बंदूक दिखाकर बोला- 'सारे पैसे निकाल...' सरदार जी ने निकाला डंडा और फिर... देखें Video

देखें Video:

शादी हॉल के मालिक का कहना है कि पहली शादी में डिस्काउंट दिया जा सकता है तो दूसरी या उससे अधिक शादी पर क्यों नहीं दिया जा सकता है. ऑफर पाने के लिए शर्त ये है कि दूसरी या उससे अधिक शादी की बुकिंग पहली पत्नी खुद कराए. अगर पहली पत्नी हॉल बुक नहीं कराती है तो ये ऑफर नहीं मिलेंगे. पाकिस्तान में ये खबर तेजी से फैल गई है. शादी हॉल के पास खूब बुकिंग आ रही है.

अमेजन CEO के साथ मीटिंग में लेट हुए इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति, बोले - मैं देरी का आदी नहीं...

इनायत का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, उनके ट्वीट पर अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 800 से ज्यादा लाइक्स और करीब 300 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Bahawalpur, Wedding Hall, Wedding Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com