Can You Recognize The Name Of These Vegetable: कहते हैं पहेलियां सुलझाने से दिमाग बहुत तेज होता है, यही वजह है कि कई लोग पज़ल सॉल्व (Puzzle) करते हैं, सुडोकू खेलते हैं और अपने दिमाग को तेज करते हैं. यह ब्रेन टीजर्स भी काफी मजेदार होते हैं. अगर आप भी उस्ताद है पजल सॉल्व करने के और मानते हैं कि, आपका दिमाग भी 'चाचा चौधरी' जितना तेज दौड़ता है, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं एक बहुत इंटरेस्टिंग ब्रेन टीजर (Brain teaser).जी हां, यूट्यूब (youtube) पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इमोटिकॉन्स से आपको सब्जियों के नाम गैस करना हैं. तो लगाइए अपना दिमाग और इमोजीज (Optical illusion) देखकर बताइए उनमें छिपी हैं कौन सी सब्जियां.
यहां देखें वीडियो
आज खाने में कौन सी सब्जी बनाएं?
यूट्यूब पर प्लेनेटवर्म रिडल्स एंड टेस्ट्स नाम से बने चैनल पर 10 मिनट का ये वीडियो शेयर किया गया है. इसमें मजेदार पहेलियां शेयर की गई है, जो आपको फुल ऑन कंफ्यूज करती हैं. इस वीडियो में अलग-अलग इमोजी को साथ में जोड़ कर दिखाया गया है और इसमें एक सब्जी का नाम छिपा हुआ है. इसे गैस करने के लिए आपको केवल 20 सेकंड का समय मिलेगा. आपको स्क्रीन पर जवाब आने से पहले उत्तर देना है. इस वीडियो में आपकी रोजमर्रा की सब्जी आलू, चुकंदर, भिंडी जैसी कई सब्जियों की पहेलियां छिपी हुई हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
लोग बोले- ये तो बहुत रिलैक्सिंग है
सोशल मीडिया पर पहेलियों का ये ब्रेन टीजर तेजी से वायरल हो रहा है और 57 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. किसी को ये ब्रेन टीजर बड़ा मजेदार लगा, तो किसी ने कहा कि आपने सच में हमें कंफ्यूज कर दिया. एक महिला ने लिखा कि, 'मेरे पति को 12 आंसर्स मिले और मुझे 10 वीडियो बहुत अच्छा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ये बहुत ही आसान और दिलचस्प ब्रेन टीजर है.' एक ने लिखा कि, 'इस वीडियो को बनाने के लिए धन्यवाद. बहुत खूब.' इसी तरह से कई सारे कमेंट्स इस वीडियो पर किए गए हैं, जिसमें यूजर्स को भी यह गेम बहुत पसंद आ रहा है. तो अगर आपको भी ब्रेन टीजर सॉल्व करना है, तो ये सब्जियों वाले ब्रेन टीजर को जरूर सॉल्व करें और इन्हें आप अपने बच्चों के साथ भी खेल सकते हैं.
ये भी देखें- कनिका ढिल्लो की हाउस वार्मिंग पार्टी में पहुंचे कृति सेनन, तमन्ना, हुमा कुरेशी और अन्य सेलेब्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं