विज्ञापन

गाजियाबाद की बेटी ने तालाब से लिखी कामयाबी की इबारत, मंजू का ये बिजनेस मॉडल मचा रहा धूम

दुहाई के एक कोने में सुबह की धूप, तालाब का पानी और मेहनत की खुशबू...यहां कोई कॉरपोरेट दफ्तर नहीं, बल्कि एक ऐसा फार्म है जिसकी दास्तान अब पूरे यूपी में चर्चा का सबब बनी हुई है. इंजीनियरिंग पढ़ी मंजू कश्यप ने मिट्टी से ऐसा रिश्ता जोड़ा कि आज उनकी कमाई लाखों में है.

गाजियाबाद की बेटी ने तालाब से लिखी कामयाबी की इबारत, मंजू का ये बिजनेस मॉडल मचा रहा धूम
नौकरी नहीं, खेती चुनी...अब बन गईं लाखों की मालकिन, मंजू के इस बिजनेस मॉडल ने मचाई धूम

Women Integrated Farming Success Story: इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद ज्यादातर लोग नौकरी की राह चुनते हैं, लेकिन गाजियाबाद की मंजू कश्यप ने अलग फैसला लिया. उन्होंने Women Integrated Farming मॉडल अपनाकर मछली पालन, poultry farming और सब्जी उत्पादन को एक साथ जोड़ा. दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया में उनका 'लेडी फार्म' आज मिसाल बन चुका है.

ये भी पढ़ें:-झील के खारे पानी पर आखिर एक साथ क्यों तैरते दिखे 1,837 लोग? चौंका देगी वजह

सरकारी मदद से मिली रफ्तार (fish farming business)

मंजू ने करीब पांच साल पहले नगर निगम से तालाब किराए पर लिया. शुरुआत में बैंक लोन में मुश्किलें आईं, लेकिन सरकार की मछली पालन सब्सिडी (fish farming subsidy), महिला उद्यमिता योजना (women entrepreneurship scheme) और 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी ने उनका हौसला बढ़ाया. कृषि विकास केंद्र से training लेकर उन्होंने integrated farming model तैयार किया, जिससे आय के कई स्रोत बन गए.

Latest and Breaking News on NDTV

1 लाख से शुरू, अब सालाना 6-7 लाख बचत (From 1 Lakh Investment to 7 Lakh Annual Profit)

महज 1 लाख रुपये से शुरू हुआ यह काम आज 6 से 7 लाख रुपये सालाना शुद्ध बचत दे रहा है. फार्म में रोहू, कतला जैसी मछलियां और कैरी श्यामा, असिल नस्ल की मुर्गियां पाली जा रही हैं. रोज 200 से 250 देसी अंडों का उत्पादन होता है. इंडस्ट्रियल एरिया के पास होने से स्थानीय मांग (local demand) मजबूत है और परिवहन लागत (transport cost) कम.

क्यों खास है यह मॉडल (profitable agriculture model)

यह सफलता इसलिए अहम है क्योंकि यह...ग्रामीण महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर महिलाएं और कृषि स्टार्टअप के लिए प्रेरणा है. मंजू का कहना है कि सही जानकारी और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है. मंजू कश्यप की कहानी दिखाती है कि खेती अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि मुनाफे वाला modern business बन सकती है.

ये भी पढ़ें:-60 की उम्र में कर्ज से परेशान महिला ने बेचा घर, क्रूज शिप पर शुरू की नई जिंदगी

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Integrated Farming Success Story, Fish Farming Business, Profitable Agriculture Model, Government Subsidy Farming Success, Agriculture News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com