Corporate Job Pain: सोशल मीडिया पर कॉरपोरेट जॉब से जुड़ा एक वायरल वीडियो इन दिनों तेजी से फैल रहा है, जिसमें 24 साल की एक युवती ने ऐसा सवाल उठाया कि हजारों लोग खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करने लगे.
ये भी पढ़ें:-20 की उम्र में पास की सरकारी नौकरी, लोग मारने लगे ताने, लड़की बोली- बर्दाश्त नहीं हुई मेरी खुशी
एक सवाल जिसने सोचने पर मजबूर किया (Corporate job viral video)
वीडियो की शुरुआत वह इस जुमले से करती है कि नौकरी खोने से भी ज्यादा डरावना क्या है? खुद को उस हालत में देखना. वह बताती है कि लगातार work stress और job pressure ने उसकी जिंदगी बदल दी. नींद का गायब हो जाना, मन का बेचैन रहना और आत्मविश्वास का धीरे धीरे कम होना उसे अंदर से तोड़ रहा था. उसके चेहरे की थकान और आवाज की संजीदगी साफ दिखाती है कि वह सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि लाखों युवाओं की बात कर रही है जो कॉरपोरेट लाइफ में वर्क लाइफ बैलेंस (work life balance) तलाश रहे हैं.
क्यों नहीं चुन पाते अपनी पसंद (Viral Video women pain in job)
वह सवाल उठाती है कि ज्यादातर लोग नौकरी इसलिए नहीं चुनते क्योंकि उन्हें पसंद है, बल्कि इसलिए क्योंकि जिम्मेदारियां हैं. बिल भरने हैं, घर चलाना है, भविष्य की फिक्र है. इन सबके बीच मेंटल हेल्थ अवेयरनेस (mental health awareness) पीछे छूट जाती है. उसके मुताबिक यह कमजोरी नहीं, बल्कि सिस्टम की सच्चाई है जहां लगातार काम करना ही कामयाबी की निशानी मान ली गई है. आराम करना आलस समझा जाता है.
ये भी पढ़ें:-कंपनी के लायक नहीं, इसलिए निकाल दिया...HR का फोन आते ही टूट गया शख्स
ऑफिस जाते -जाते खो गया सुकून (Job pressure Instagram viral video)
भारत में मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चा तो बढ़ रही है, लेकिन अभी भी कई लोग खुलकर बात नहीं करते. यह वीडियो बताता है कि सैलरी जरूरी है, मगर सुकून उससे भी ज्यादा जरूरी है. आखिर में युवती का पैगाम साफ है अगर आप भी अपनी खुशी की कीमत पर नौकरी निभा रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. वक्त आ गया है कि काम के साथ-साथ अपने दिल और दिमाग का भी ख्याल रखा जाए.
ये भी पढ़ें:-32 हजार एक को, 14 हजार दूसरी को...बेंगलुरु की मां ने किया ऐसा खुलासा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं