विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2022

OMG: इंदौर में घर में रखे जेवरात के साथ राशन, थाली, कटोरी और चम्मच भी चुरा ले गये चोर

इंदौर में चोरी के एक मामले की जांच कर रही पुलिस हैरत में पड़ गई है क्योंकि इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक व्यक्ति के घर से सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही राशन, थाली, कटोरी-चम्मच और गिलास भी चोरी करके ले गये हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र की स्वास्तिक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति के घर ताले तोड़कर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, मूर्तियां तथा सिक्के चुरा लिए.

अधिकारी ने बताया कि चोर इस घर से न केवल पुरुषों और स्त्रियों के कपड़े तथा कम्बल ले गये, बल्कि उन्होंने रसोई में रखे राशन के साथ ही थालियों, कटोरियों और चम्मचों पर भी हाथ साफ कर दिया.

राऊ पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने ‘‘पीटीआई-भाषा'' से कहा,‘‘मैंने अपनी 24 साल की पुलिस सेवा में आज तक ऐसी वारदात नहीं देखी है जिसमें चोरों ने घर का मामूली सामान तक नहीं छोड़ा.''

उन्होंने कहा कि स्वास्तिक विहार कॉलोनी में चोरी के मामले में बदमाशों की संख्या तीन-चार रही होगी और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Funny News, Viral News Hindi, Ajab Gajab News, Offbeat News, Trending News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com