विज्ञापन

दिल्ली से आज बिहार के लिए 29 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, छठ के लिए बिहार जाने का बड़ा मौका, रेलवे की तैयारी

Chhath Special Trains Delhi to Bihar: दिल्ली से यूपी और बिहार के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. 12 नवंबर को भी उत्तर रेलवे और अन्य संभागों से स्पेशल और रेगुलर ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो छठ के यात्रियों के लिए बड़ा मौका हैं.

दिल्ली से आज बिहार के लिए 29 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, छठ के लिए बिहार जाने का बड़ा मौका, रेलवे की तैयारी
Chhath Puja special train for Bihar: छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
IANS
नई दिल्ली:

छठ के मौके पर दिल्ली से बिहार के रेलयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे फेस्टिवल स्पेशल और नियमित ट्रेनें चला रहा है. 12 नवंबर को नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनस से बिहार के शहरों के लिए काफी ट्रेनें चल रही हैं. उत्तर रेलवे दिल्ली से आज 29 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है. इसमें नई दिल्ली और आनंद विहार से 7-7 स्पेशल ट्रेन, शकूरबस्ती से 5 स्पेशल ट्रेन, हजरत निजामुद्दीन से 5 स्पेशल ट्रेन, दिल्ली जंक्शन से 3 स्पेशल ट्रेन, रोहतक और सराय रोहिल्ला से 1 स्पेशल ट्रेन शामिल है. भीड़ के अनुसार जनरल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी. दिल्ली जोन में त्योहारों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार सहित दिल्ली-एनसीआर के 6 स्टेशनों से ट्रेनें चल रही हैं. प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी फिलहाल बंद कर दी गई है. टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशनों के अंदर जाने की अनुमति है.

12 नवंबर की छठ स्पेशल ट्रेनें (Chhath Special Trains) 

1. नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (पटना) AC पूजा स्पेशल (ट्रेन नंबर 02310)

यह पूरी तरह से AC स्पेशल ट्रेन है, जो छठ पूजा के यात्रियों के लिए चलाई जा रही है. नई दिल्ली (NDLS) से शाम 7:00 बजे ये प्रस्थान करेगी. पटना राजेंद्र नगर स्टेशन अगले दिन दोपहर 2 बजे पहुंचेगी. कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), बक्सर, आरा, दानापुर और पटना में ठहरेगी. 

2. नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल (02553)

नई दिल्ली (NDLS) से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी. बरौनी होते हुए सहरसा तक जाएगी. 

3.नई दिल्ली-सीवान सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04406)

नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी. सीवान जंक्शन अगले दिन सुबह 10:45 बजे पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें - दिल्ली से राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन 12 से 21 नवंबर तक चलेगी, यूपी-बिहार में 7 स्टॉपेज, देखें पूरा शेड्यूल

4.आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12558)

आनंद विहार टर्मिनस (ANVT) से दोपहर 2:35 बजे प्रस्थान करेगी. मुजफ्फरपुर जंक्शन अगले दिन सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी. 

5.नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति (ट्रेन नंबर 12566)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे (नियमित समय दोपहर 12:45) प्रस्थान करेगी. बिहार में समस्तीपुर और दरभंगा अहम पड़ाव होंगे.

6. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर लिच्छवी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14006)

आनंद विहार टर्मिनस से शाम 6 बजे चलेगी. इसका सीवान और मुजफ्फरपुर में ठहराव होगा. 

7.नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562)

नई दिल्ली से रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी. सुरेमनपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए जयनगर रेलवे स्टेशन तक जाएगी. 

8. नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस 

नई दिल्ली से रात 8:40 बजे चलेगी और सीवान, मुजफ्फरपुर और बरौनी तक जाएगी. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली से दरभंगा के लिए 12 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और पूरा शेड्यूल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja Special Train, Chhath Puja Special Train For Bihar, Chhath Festival Special Trains, Chhath Special Train, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com