विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

जब डायनिंग टेबल से भागने लगा खाने के लिए सर्व किया गया ऑक्टोपस, नजारा देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

Viral Video : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे.

जब डायनिंग टेबल से भागने लगा खाने के लिए सर्व किया गया ऑक्टोपस, नजारा देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

Octopus Viral Video : क्या आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं? अगर हां तो उस समय आपका रिएक्शन कैसा होगा जब खाने की टेबल पर अचानक आपका नॉन वेजिटेरियन फूड चलकर भागने लगे? पढ़कर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है. आज हम एक ऐसे ही वीडियो की बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी भवें तानने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद आप यही कहेंगे कि 'माय फूड इस रनिंग' (My Food Is Running). क्या है आखिर इस वीडियो में आइए जानते हैं.

टेबल से भाग निकला ऑक्टोपस (Octopus Running From Dining Table)

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह किसी होटल का नजर आ रहा है. इस वीडियो में डाइनिंग टेबल पर कई तरह के नॉन वेजीटेरियन फूड्स रखे हुए हैं. देखते ही देखते अचानक से टेबल पर एक ऑक्टोपस भागने लगता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम के बेस्ट फिशिंग 2024 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 245 हजार बार शेयर किया जा चुका है.

यहां देखें वीडियो

समुद्री जीव है ऑक्टोपस

बता दें कि ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है, जिसे कई देशों में नॉन वेजिटेरियन लोग खाना पसंद करते हैं. ऑक्टोपस के डाइनिंग टेबल पर इस तरह भागने से लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं कॉमेंट में देखने को मिल रही है. किसी ने लिखा कि, मेरा खाना भाग रहा है, तो कोई लिख रहा है कि, ऑक्टोपस बहुत स्मार्ट क्रिएचर है. वहीं कुछ लोग किसी भी जीव को खाने का विरोध करते नजर आ रहे हैं.

ये Video भी देखें: Gond Community की ख़ास कला जो दुनिया भर में है मशहूर | NDTV India

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Octopus Running On The Dining Table, Octopus Viral Video, OCTOPUS, Shocking Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com