NRI Success Story: साल 2021 में जब ये भारतीय युवक मास्टर्स की पढ़ाई करने जर्मनी गया, तो उनके मन में सिर्फ एक ही ख्याल था कि, डिग्री पूरी करके वापस अपने देश लौटना है. फैमिली बिजनेस में हाथ बंटाना उनका एकमात्र टारगेट था, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था. साल 2024 में पढ़ाई खत्म होते ही अच्छी नौकरी मिल गई. इसके कुछ ही समय बाद ही उन्हें वहां की परमानेंट रेजीडेंसी भी मिल गई, जिसने उनके फ्यूचर के पूरे प्लान को ही बदलकर रख दिया.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: 40 की उम्र में नौकरी छूटी तो चमकी 'किस्मत', बंदे ने बताए लेऑफ के 3 सबसे बड़े फायदे
शर्मीले लड़के से आत्मविश्वासी व्यक्ति बनने तक का सफर (From Shy Youth to Confident Person Journey)
भारत में पढ़ाई के दौरान बेहद शांत और शर्मीले रहने वाले इस शख्स के परसोना में जर्मनी पहुंचते ही बड़ा चेंज आया. अकेले रहने के एक्सपीरियंस ने उन्हें नए लोगों से घुलने-मिलने और जिंदगी को खुलकर जीने का हौसला दिया. इसी बीच उनकी मुलाकात होने वाली लाइफ पार्टनर से हुई. जीवन के इस नए सफर की शुरुआत करते हुए वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
Germany ended up changing my entire life
by u/Opening-Challenge746 in germany
विदेश में नया बिजनेस और सोशल मीडिया पर रिएक्शन (New Business Startup Abroad and Social Media Reactions)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, 'जर्मनी केवल एक टेंपरेरी हाल्ट था, पर इसने उन्हें बहुत कुछ दिया है.' अब वो वहां अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं और नए स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं. उनके अनुसार, साउथ जर्मनी में नया काम शुरू करना काफी आसान है. इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स भी अपना अलग-अलग व्यू दे रहे हैं. इसके साथ ही खुद का एक्सपीरियंस भी शेयर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने DLF के 'द डहलियास' में खरीदा 271 करोड़ का आलीशान पेंटहाउस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं