Costliest Penthouse India: गुड़गांव का रियल एस्टेट मार्केट एक बार फिर से गर्मा गया है. बिजनेसमैन मानव सरदाना ने DLF के सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट (DLF's ultra-luxury residential project) 'द डहलियाज' (The Dahlias) में 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस (penthouse) लिया है. इस पेंटहाउस का सुपर एरिया 17,200 स्क्वायर फीट और कारपेट एरिया 10,500 स्क्वायर फीट है. ये डील सुपर एरिया पर करीब 1.58 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट और कारपेट एरिया पर लगभग 2.6 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट बैठती है. सूत्रों की मानें तो ये देश में किसी सिंगल रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (most expensive single-home property) की अब तक की सबसे बड़ी खरीद में से एक है. ये डील दिखा रही है कि, गुरुग्राम (Gurugram) में लक्जरी घरों की कीमतें कितनी ज्यादा हैं और हाई नेट वर्थ इन्वेस्टर्स के बीच हाई-एंड अपार्टमेंट और पेंटहाउस तेजी से फेमस हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे
कौन हैं 271 करोड़ का पेंटहाउस खरीदने वाले मानव सरदाना (Who is Manav Sardana Buying the 271 Crore Penthouse)
मानव सरदाना का नाता इम्पीरियल ऑटो ग्रुप से रहा है. उनके पिता एसबी सरदाना (SB Sardana) ने साल 1969 में जगजीत सिंह (Jagjit Singh) के साथ मिलकर फरीदाबाद (Faridabad) में इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज (Imperial Auto Industries) में काम शुरू किया था. ये कंपनी ऑटोमोटिव और ऑफ हाईवे सेक्टर के लिए फ्लुइड ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स बनाती है. बाद में इस ग्रुप को ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस ने एक्वायर कर लिया था. मानव सरदाना इम्पीरियल सिलिकॉन (Imperial Silicon), क्रॉयज हाइड्रोलिक्स (Kreuz Hydraulics) और इम्पीरियल मार्टर इंजन ट्यूब्स (Imperial Martor Engine Tubes) जैसी कई दर्जनों कंपनियों में डायरेक्टर के पद पर जुड़े रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: 40 की उम्र में नौकरी छूटी तो चमकी 'किस्मत', बंदे ने बताए लेऑफ के 3 सबसे बड़े फायदे
टाइकूनस का ठिकाना बना DLF का 'द डहलियाज' प्रोजेक्ट (DLF The Dahlias Becoming Home for Tycoons)
DLF ने अक्टूबर 2024 में इस अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट (ultra-premium project) को लॉन्च किया था, जो 7.5 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला है. इसमें 8 टावर, 29 फ्लोर, 420 घर और 15 एक्सक्लूसिव डुप्लेक्स पेंटहाउस हैं. PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, DLF को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू मिलेगा और कंपनी पहले ही अपनी 65% से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है.'द डहलियाज' (The Dahlias) DLF का पहला अल्ट्रा-प्रीमियम प्रोजेक्ट नहीं है, जिसने गुरुग्राम को भारत के लग्जरी हाउसिंग मैप पर जगह दिलाई है. इससे पहले बने 'द कैमेलियाज' (The Camellias) ने गोल्फ कोर्स (Golf Course) रोड इलाके को देश के सबसे खास रिहायशी (most exclusive residential) इलाकों में से एक के तौर पर स्थापित करने में मदद की थी.
ये भी पढ़ें:- यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे
महामारी के बाद के समय में भारत के प्रमुख प्रॉपर्टी मार्केट (India's major property markets) में लग्जरी घरों की जबरदस्त मांग देखी गई है. खासकर गुरुग्राम और मुंबई में महंगे अपार्टमेंट और पेंटहाउस की कई डील्स हुई हैं, क्योंकि अमीर खरीदार अब बड़े और ज्यादा खास घरों की तलाश कर रहे हैं. DLF, जो भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है, ने 352 मिलियन स्क्वेयर फीट से ज्यादा एरिया में 185 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स डेवलप किए हैं. इससे पहले अप्रैल 2026 में निवेशक मधुसूदन केला ने यहां 120.71 करोड़ से ज्यादा में घर खरीदा था. वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने फरवरी 2025 में करीब 69 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट लिया था. इसके अलावा अक्टूबर 2025 में दिल्ली NCR के एक उद्योगपति ने लगभग 380 करोड़ रुपये में 4 अपार्टमेंट खरीदे थे.
ये भी पढ़ें:-छोटी सी मदद के लिए भारत के टापू पर आई स्विस महिला ने बिता दिए अगले 15 साल, वजह सुन आंखों से छलक जाएंगे खुशी के आंसू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं