- IPS अन्ना सिन्हा ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नौ खास तस्वीरें साझा कीं
- सगाई, ट्रेनिंग और ड्यूटी के दौरान पहने गए विभिन्न भारतीय हथकरघा परिधानों की यादें ताजा कीं
- अन्ना सिन्हा ने हथकरघा को केवल कला नहीं बल्कि एक सभ्यता और कारीगरों के परिश्रम का प्रतीक बताया
IPS Anna Sinha: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी IPS अधिकारी अन्ना सिन्हा अपनी इन दिनों अपनी एक बेहद खास और भावुक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात साल 2021 बैच की इस युवा आईपीएस अधिकारी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 10 खास तस्वीरें शेयर की हैं.
IPS अधिकारी अन्ना सिन्हा ने इन खास 10 तस्वीरों के माध्यम से न केवल भारतीय हथकरघा उद्योग, कारीगरों और बुनकरों के संघर्ष व कला को सलाम किया है, बल्कि अपने जीवन के सबसे यादगार पलों सगाई, ट्रेनिंग और पहले दिन की ड्यूटी में भारतीय परिधानों से जुड़ी अपनी यादें भी देशवासियों के साथ साझा की हैं. सभी फोटो के लिए शानदार कैप्शन भी लिखा है.
यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग में ही 1 करोड़ की घूस: IPS राहुल बंसल कौन? जिनकी पहली ही पोस्टिंग में खाकी पर लगा दाग

IPS Anna Sinha: An Odisha Sambalpuri cotton
तस्वीर 1- ओडिशा की संबलपुरी कॉटन साड़ी

IPS Anna Sinha: Mom in a flame Banarasi, me in a Khaddi Gerogette
तस्वीर 2- मम्मी फ्लेम बनारसी साड़ी में, मैं खादी जॉर्जेट साड़ी में

IPS Anna Sinha: A flame gold Kanjeevaram, my Engagement Saree
तस्वीर 3- फ्लेम गोल्ड कांजीवरम, मेरी सगाई की साड़ी

IPS Anna Sinha: Mom in a blue Cotton Paithani from Maharashtra, MIL in a blue Ajrakh from Rajasthan
तस्वीर 4- मम्मी महाराष्ट्र की नीली कॉटन पैठणी में, सास राजस्थान की नीली अजरख साड़ी में

IPS Anna Sinha: Mom and I in Brocade Kanjeevarams from Tamil Nadu
तस्वीर 5- मम्मी और मैं तमिलनाडु की ब्रोकेड कांजीवरम साड़ियों में

IPS Anna Sinha: In a purple Kanjeevaram, gifted to me by my dear SIL
तस्वीर 6- पर्पल कांजीवरम में, जो मुझे मेरी प्यारी ननद ने तोहफ़े में दी थी

IPS Anna Sinha: Passing out night at NPA, with mom in a black Kantha from Bihar
तस्वीर 7- NPA में पासिंग आउट नाइट, मम्मी बिहार की काली कांथा साड़ी में

IPS Anna Sinha: Father in Odisha Sambalpur Kurta and Nehru Jacket, mom in Odisha Pasapalli
तस्वीर 8- पापा ओडिशा के संबलपुरी कुर्ते और नेहरू जैकेट में, मम्मी ओडिशा की पासापल्ली साड़ी में

IPS Anna Sinha: My black Paithani from Maharashtra
तस्वीर 9- मेरी महाराष्ट्र की काली पैठणी साड़ी

IPS Anna Sinha: In Rignai and Risa, from Tripura. First day of NPA
तस्वीर 10- त्रिपुरा की रिग्नाई और रिसा में. NPA का पहला दिन.
फास्ट फैशन नहीं, बुनकरों के पसीने का सम्मान है हथकरघा
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए IPS अन्ना सिन्हा ने एक दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा-"भारत का हथकरघा सिर्फ एक कला नहीं है, इसने अनादि काल से एक सभ्यता के रूप में हमारी पहचान बनाई है. मेरी मां जब यूनिवर्सिटी जाने से पहले करीने से साड़ी पहनती थीं, या जब वह मुझे दिल्ली हाट ले जाकर मटका और तसर सिल्क का अंतर समझाती थीं तभी से हथकरघा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है. हथकरघा का अहसास ही अलग है; आप जो पहनते हैं वह अनोखा होता है. यह फास्ट फैशन की स्वेड-शॉप संस्कृति जैसा नहीं है, बल्कि जब आप इसे खरीदते हैं तो आपकी जेब का एक बड़ा हिस्सा उस कारीगर के पास जाता है जिसने इसे अपने हाथों से रचा है. आइए अपने बुनकरों और इस महान विरासत को याद रखें."
IPS अन्ना सिन्हा कौन हैं?
पारिवारिक पृष्ठभूमि: दिल्ली की रहने वालीं अन्ना सिन्हा का परिवार बेहद बौद्धिक है. उनके पिता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में और माता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं. उनके पति विधु शेखर IAS अधिकारी हैं.
शानदार शैक्षणिक सफर: स्प्रिंगडेल्स स्कूल से पढ़ाई के बाद अन्ना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से इकोनॉमिक्स और डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया. UGC NET JRF निकालने के बाद उन्होंने PHD में दाखिला लिया और नीति आयोग तथा वाणिज्य मंत्रालय (DGFT) में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में काम किया.
बिना कोचिंग पहले प्रयास में सफलता: पीएचडी और शोध के दौरान ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की. मुख्य परीक्षा में इकोनॉमिक्स ऐच्छिक विषय रखकर उन्होंने पहले ही प्रयास में AIR 112 हासिल की.
सामाजिक कार्य और मार्गदर्शन: प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ अन्ना कला (भरतनाट्यम) और समाज सेवा में भी सक्रिय हैं. वह अब तक 500 से अधिक ऑनलाइन/ज़ूम सेशन आयोजित कर हजारों छात्रों को यूपीएससी, करियर और नौकरियों के लिए मुफ्त मार्गदर्शन दे चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई का मास्टरस्ट्रोक: जो काम राजस्थान-हरियाणा पुलिस न कर सकी, वो संभल पुलिस ने कर दिखाया!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं