विज्ञापन

नाक बन गई पतली कमर, बौहें बन गई हाथ, नन्हीं बच्ची ने चेहरे से दिखाए ऐसे एक्सप्रेशन, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

चेहरे पर बनी डांसिंग फिगर और नन्हीं बच्ची के कमाल के एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. सिर्फ होंठ, नाक और भौंहों की हल्की सी हरकत से ऐसा विजुअल इफेक्ट बनता है कि लगता है जैसे पूरी फिगर डांस कर रही हो.

नाक बन गई पतली कमर, बौहें बन गई हाथ, नन्हीं बच्ची ने चेहरे से दिखाए ऐसे एक्सप्रेशन, देखकर आप भी करेंगे तारीफ
वायरल वीडियो
Instagram/ @swechasunke

बच्चों की हरकत कितनी भी शरारत से भरी हुई हों. वो कभी भी बुरी नहीं लगती हैं. कभी कभी ऐसी मासूम शरारतें चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं. कभी कभी ऐसी प्यारी सी हरकतें सारे स्ट्रेस भुलाकर हंसने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसी मासूम सी मस्तियां कई बार बच्चों के हिडन टैलेंट को भी सामने ले आती हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटी सी बच्ची के फेशियल एक्सप्रेशन सबका ध्यान खींच रही हैं. एक तो पहले ही इस बच्ची का क्यूट सा फेस है. उस पर बनी ड्राईंग और बच्ची की हरकत आपको भी तारीफ करने पर मजबूर कर देगी.

नाक पर बनी फिगर

इंस्टाग्राम पर बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल है. ये बच्ची पर्पल कलर का लहंगा चोली पहन कर खड़ी है. वो पूरी तरह शांत है लेकिन उसका क्यूट सा फेस ढेर सारी हरकत कर रहा है. असल में उसके फेस पर एक फीमेल आकृति बनी है. जो डांसिंग पोज में नजर आ रही है. बच्ची के माथे पर उस आकृति का चेहरा और हाथ का हिस्सा है. जबकि कमर का हिस्सा नाक पर बना है. इस डांसिंग फिगर के पैर नाक और होठों के बीच में है. इस फिगर को बहुत खूबसूरती से बच्चे के चेहरे पर कलर भी किया गया है. जिससे उसकी क्यूटनेस और ज्यादा बढ़ जाती है.

कभी देखा है ऐसा डांस

बच्चे की चेहरे को गौर से देखिए. वो बारी बारी से पहले अपने होंठे एक तरफ से दूसरी तरफ करती है. जिसकी वजह से उसकी नाक में भी मूवमेंट होता है. ये ऐसा इफेक्ट देता है जैसे डांसिंग फिगर अपनी कमर मटका रही है. इसके बाद बच्ची अपनी बड़ी बड़ी बौहों को उचकाती है. जिसकी वजह से डांसिंग फिगर का अपर पोर्शन मूव करता है और हाथ थिरकते हुए दिखते हैं. कुल मिलाकर इन क्यूट एक्सप्रेशन के साथ बच्ची बहुत प्यारा विजुअल इफेक्ट क्रिएट करती है जो अनोखा भी लगता है और क्यूट भी.

आप भी देखिए ये वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @swechasunke नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट्स में इंटरनेट यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: दोनों आंखों के सफेद पार्ट पर करवा लिया टैटू, अब इस महिला के निकलते हैं 'काले आंसू

यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान के 'प्रिंस' ने सिर्फ 830 रुपये में खरीदा अमेरिका के न्यू जर्सी का सबसे महंगा बंगला, सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Kid Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com