विज्ञापन

दोनों आंखों के सफेद पार्ट पर करवा लिया टैटू, अब इस महिला के निकलते हैं 'काले आंसू'

ब्राजील की टैटू आर्टिस्ट लाविनिया मेस्किटा ने अपनी दोनों आंखों के सफेद हिस्से में काला टैटू करवा लिया. अब रोने पर उनकी आंखों से काले आंसू निकलते हैं. उनकी दुनिया ब्लैक एंड व्हाइट हो गई है. उन्होंने इस जानलेवा फैशन के 10 ऐसे साइड इफेक्ट्स बताए हैं जिसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

दोनों आंखों के सफेद पार्ट पर करवा लिया टैटू, अब इस महिला के निकलते हैं 'काले आंसू'
आंखों के सफेद पार्ट पर टैटू करवाने वाली महिला को अब हो रहा पछतावा.
Instagram@lavmedusa

Off Beat News: कुछ शौक, वाकई जिंदगी की सबसे बड़ी सजा बन जाते हैं. ब्राजील की सड़कों पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाली लाविया मेस्किटा की कहानी सुनकर आप भी यही कहेंगे. इंस्टाग्राम पर 'लव मेडुसा' के नाम से फेमस ये बिंदास टैटू आर्टिस्ट आज 'काले आंसूओं' से परेशान है. करीब 2 महीने पहले लाविया ने अपने दोनों आंखों के सफेद हिस्सों को टैटू बनवाकर काला करा लिया था, जिसके कारण अब उनकी आंखों की रोशनी जाने की नौबत तक आ गई है. उनका कहना है आज भी जब वो रोती हैं तो काले आंसू आते हैं, सब कुछ धुंधला सा और ब्लैक-एंड-व्हाइट नजर आता है.

अब कोई नौकरी देने को तैयार नहीं

लाविया को सबसे बड़ा झटका अपने करियर में लगा है. टैटू बनवाने के बाद से उन्हें कहीं भी काम नहीं मिल रहा है. लाविया कहती हैं कि उन्होंने बिना सोचे-समझे बस चेहरे पर टैटू बनवाने की धुन में यह कदम उठा लिया. टैटू की दुनिया में चेहरे और आंख के टैटू को 'जॉब स्टॉपर' कहा जाता है, यानी इन्हें देखते ही कंपनियां नौकरी देने से मना कर देती हैं. एक सर्वे के मुताबिक, करीब 76% लोग मानते हैं कि ऐसे टैटू इंटरव्यू में रिजेक्शन की सबसे बड़ी वजह बनते हैं, और महिलाओं को तो इस भेदभाव का और भी ज्यादा सामना करना पड़ता है.

Woman Tattoos Eyeballs Black

Photo Credit: Instagram@lavmedusa

'मैं देख कहां रही हूं?' सामने वाले को कुछ समझ नहीं आता

लाविया की लव लाइफ और सोशल लाइफ भी इस एक फैसले से पूरी तरह पटरी से उतर गई है. वो कहती हैं कि जब वो किसी से बात करती हैं या फ्लर्ट करने की कोशिश करती हैं, तो सामने वाले को समझ ही नहीं आता कि लाविया उसे देख रही हैं या कहीं और. पूरी आंख काली होने की वजह से उनकी नजरों का मूवमेंट सामने वाले को बिल्कुल नहीं दिखता. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस पर लिखा, 'इंसान की आंखें लाखों साल के क्रमिक विकास के बाद ऐसी बनी हैं ताकि हम नजरों का इशारा समझ सकें, लाविया ने इस कुदरती तोहफे को एक झटके में बर्बाद कर दिया।.'

लाविया को लोग समझने लगे शैतान

दिखने में भले ही लाविया का लुक डरावना लगता हो, लेकिन असल जिंदगी में वो खुद को एक पक्की इवेंजेलिकल ईसाई बताती हैं. उनका कहना है कि जब लोग उनके लुक को देखकर उन्हें 'राक्षस' कहते हैं, तो उनका दिल बुरी तरह टूट जाता है. वो लोगों के तानों से बहुत जल्दी परेशान हो जाती हैं. अब तो उन्हें खुद भी यह डर सताने लगा है कि शरीर के साथ ऐसी छेड़छाड़ करने की वजह से कहीं उन्हें सच में 'नर्क' में जगह न मिले. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें दिलासा देते हुए लिखा कि सच्चे दिल से पश्चाताप करने पर भगवान सब माफ कर देते हैं.

खुद के बच्चे भी रूप देखकर खौफ से रोने लगते हैं

एक मां के लिए इससे बड़ी सजा क्या होगी कि उसका अपना बच्चा ही उसकी शक्ल देखकर कांपने लगे. लाविया ने बताया कि उनके बच्चे अक्सर रात को उनकी आंखों के डरावने सपने देखकर उठ जाते हैं. हद तो तब हो जाती है जब लाविया उन्हें चुप कराने के लिए पास जाती हैं, तो बच्चे उनका चेहरा देखकर और जोर-जोर से रोने लगते हैं. हालांकि इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें बच्चों के साथ नॉर्मल दिखती हैं, लेकिन असल जिंदगी की हकीकत बेहद दर्दनाक है.

Woman Tattoos Eyeballs Black

Photo Credit: Instagram@lavmedusa

न सड़क के बोर्ड दिखते हैं, न ट्रैफिक लाइट...

इस टैटू ने लाविया को दूसरों पर पूरी तरह निर्भर बना दिया है. उनकी आंखों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वो न तो कुछ पढ़ सकती हैं और न ही लिख सकती हैं. रास्ते पर चलते हुए उन्हें न तो ट्रैफिक लाइट समझ आती है और न ही साइनबोर्ड. फोन चलाने से लेकर मैसेज टाइप करने तक, हर छोटे-बड़े काम के लिए उन्हें अपने घरवालों और दोस्तों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है.

क्या कहती है डॉक्टरों की टीम?

इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलिया के बड़े आई-स्पेशलिस्ट डॉ. बेन लाहूड का कहना है कि टैटू के शुरुआती दिनों में काले आंसू आना तो आम बात है क्योंकि इंक आंख की गहराई में डाली जाती है. लेकिन अगर लाविया को लगता है कि बार-बार रोने से ये स्याही बाहर निकल जाएगी, तो वो पूरी तरह गलत हैं. डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि अगर टैटू की सुई आंख के सबसे नाजुक हिस्से यानी 'रेटिना' को जरा सा भी डैमेज कर दे, या आंख में कोई गंभीर इंफेक्शन फैल जाए, तो इंसान हमेशा के लिए अंधा हो सकता है.

...पर मेडिकल साइंस में वरदान भी है ये टैटू

जाते-जाते डॉ. लाहूड ने एक बेहद जरूरी बात भी साफ की. उन्होंने बोर्डपांडा को बताया कि आंखों का टैटू हमेशा शौक या बर्बादी के लिए नहीं होता. मेडिकल साइंस में कई बार किसी गंभीर चोट या पुरानी सर्जरी के दाग को छिपाने के लिए डॉक्टर खुद बेहद सुरक्षित तरीके से आंखों में टैटू करते हैं ताकि मरीज का लुक ठीक हो सके और उसका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ सके. लेकिन सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' के चक्कर में बिना किसी मेडिकल गाइडेंस के ऐसा जानलेवा शौक पालना, सीधे-सीधे अपनी हंसती-खेलती जिंदगी को तबाही की ओर धकेलना है.

ये भी पढ़ें:- लड़की के पिता ने होने वाले दामाद से मांगा 'ब्राइड प्राइस', कहा- शादी करनी है तो पहले 11 लाख लाओ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eyeball Tattoos, Scleral Tattoos, Zara Hatke News, World News, Brazil News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com