अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, शहर में आउटडोर स्विमिंग पूल सीजन की शुरुआत के मौके पर मेयर सीधे अपने बिजनेस सूट में ही पूल में कूद गए. उनका यह अंदाज लोगों को जितना मजेदार लगा, उतना ही चर्चा में भी आ गया. मेयर की वायरल वीडियो पर लोग माजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं.
मेयर जोहरान ममदानी ने तोड़े पूल के नियम
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने मैनहट्टन बरो प्रेसिडेंट और पार्क्स कमिश्नर के साथ पूल में छलांग लगाई. हालांकि बाद में पता चला कि उन्होंने पूल का ड्रेस कोड तोड़ दिया, क्योंकि नियमों के मुताबिक पुरुषों को स्विमिंग ट्रंक पहनकर ही पूल में उतरना चाहिए.
मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
ड्रेस कोड को लेकर सवाल उठने के बाद मेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक नया वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब लोगों ने कहा कि सूट पहनकर आना, तो मैंने वही समझ लिया. इसके बाद वह फिर से सूट पहनकर ही पूल में कूदते नजर आए. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
When they said, "wear a suit," I just assumed…
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) June 27, 2026
Find a public pool near you at https://t.co/V0Tzb9IlHO. https://t.co/TL5XIB4jBw pic.twitter.com/4wHWNB54fx
पहले भी कर चुके हैं ऐसा कारनामा
यह पहली बार नहीं है जब ममदानी सूट पहनकर पानी में उतरे हों. पिछले साल मेयर चुनाव प्रचार के दौरान भी वह बिजनेस सूट पहनकर समुद्र में आयोजित 'पोलर बेयर प्लंज' में शामिल हुए थे. उस समय उन्होंने किराया कम करने के अपने चुनावी वादे को भी मजेदार अंदाज में लोगों के सामने रखा था.
वीडियो पर लोग जमकर कर रहे कमेंट
सोशल मीडिया पर लोग मेयर के इस अनोखे अंदाज की खूब चर्चा कर रहे हैं.एक यूजर ने लिखा,"You're the best New York mayor, nothing like violation of dress code, the two previous mayor didn't attend summer tradition." कई यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, जबकि कुछ ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं