विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2018

VIDEO: रेल की पटरियों से साइकिल से गुजर रहा था शख्स, अचानक आई ट्रेन तो देखें क्या हुआ

Netherlands में कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों की सांसे रोक दीं. रेल की पटरियों पर हादसा होने से बच गया. रेल की पटरियों से एक शख्स साइकिल ले जा रहा था. वो देखना भूल गया कि ट्रेन आ रही है.

Also Read in
VIDEO: रेल की पटरियों से साइकिल से गुजर रहा था शख्स, अचानक आई ट्रेन तो देखें क्या हुआ
Netherlands में कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों की सांसे रोक दीं. रेल की पटरियों पर हादसा होने से बच गया. रेल की पटरियों से एक शख्स साइकिल ले जा रहा था. वो देखना भूल गया कि ट्रेन आ रही है. जैसे ही पास आई तो उसने तेजी से साइकिल भगाई और जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. Local 12 की खबर के मुताबिक, ये घटना नीदरलैंड्स के शहर गलीन में कुछ हफ्ते पहले की है. कुछ ही दिन पहले प्रोरेल ने वीडियो को शेयर किया है. 

VIDEO: 'पुलिस ऑफिसर' ने महिला के साथ किया गोविंदा के गाने पर डांस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर एक शख्स साइकिल लेकर पहुंचता है और ट्रेन के पास होने का इंतजार करता है. ट्रेन के जाते ही वो साइकिल को आगे बढ़ाते हैं. लेकिन एक ट्रेन के गुजरते ही दूसरी ट्रेन आ जाती है. शख्स ट्रेन को देखना भूल जाता है. वो साइकिल आगे बढ़ाकर पटरियों तक पहुंच जाता है.

McDonald's में बर्गर के साथ नहीं दिया केचप तो महिला ने किया बवाल, मैनेजर को पीटा, देखें VIDEO

उसी वक्त ट्रेन हॉर्न मारती है तो उसकी नजर पड़ती है. उसी वक्त वो तेजी से साइकिल को आगे बढ़ाकर निकाल लेता है. जरा सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. यूट्यूब पर इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. प्रो-रेल ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'फुटेज देखकर लगता है कि क्रॉसिंग्स पर गार्ड्स के होने की जरूरत है.'

देखें VIDEO:

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netherlands, Railway Crossing, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com