- सुपर डांसर की शाम बॉलीवुड स्टार के साथ
- शो में नीलम गोविंदा के साथ करेंगी शिरकत
- शो को लेकर एक्साइटेड हैं नीलम
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी एक्टर गोविंदा के साथ जल्द ही रियलिटी शो 'सुपर डांसर- चैप्टर 4' में शिरकत करेंगी. आने वाले एपिसोड में आप देख सकते हैं कि नीलम इस शो के लिए कितनी एक्साइटेड हैं. इस शो में उन्हें लोगों का काफी प्यार मिला. 'लव 86, 'सिंदूर' और 'खुदगर्ज़' सहित एक दर्जन से अधिक फिल्मों में वह सह-कलाकार गोविंदा के साथ काम कर चुकी हैं. नीलम ने कहा कि 'गोविंदा और उनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी सराहा गया था.' दोनों ही स्टार की केमिस्ट्री फैंस के दिल को छू जाती थी.
80 और 90 के दशक में अपने करियर के पीक पर जाने के बाद नीलम दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं, लेकिन फिर उन्होंने मनोरंजन जगत से एक लंबे समय का ब्रेक ले लिया. नीलम कहती हैं, 'उस समय जब मैं फिल्मों में अपने करियर के चरम पर थी, हमारे पास कभी भी सोशल मीडिया नहीं था जो हमें हमारी लोकप्रियता, प्रशंसकों के बीच उत्साह और उनकी प्रशंसा का एहसास दिला पाता, लेकिन पहले नेटफ्लिक्स शो में होना और अब रियलिटी शो में उपस्थिति होना मुझे एहसास करावा रहा है कि मेरे अभी भी कितने प्रशंसक हैं. लोग मेरे काम को आज भी याद करते हैं. सोशल मीडिया पर टिप्पणियों और सीधे संदेशों के माध्यम से मुझे सबसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है, और यह लगभग ऐसा लगता है जैसे मैं एक वापसी की है. मुझे कहना होगा कि यह स्नेह और गर्मजोशी वास्तव में मुझे आगे बढ़ने वाले उद्योग में और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीलम इस शो के लिए सुनिश्चित नहीं कर पाती हैं कि वे आ भी पाएंगी या नहीं, लेकिन उनके पति समीर सोनी ने उनका साथ दिया और कहा कि सुपर डांसर एक पॉपुलर शो है उसमें जाना चाहिए. वहां फन और टैलेंट देखने को मिलेगा. बॉलीवुड वाइव्स के फैबुलस लाइव्स के सीज़न 2 के लिए तैयार होने के साथ, नीलम भी पूरी तरह से अभिनय में वापसी पर गंभीरता से विचार कर रही है. फिलहाल इस बारे में उन्होंने अभी कुछ कहा नहीं है, लेकिन जल्द ही उनकी नई शुरूआत देखी जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं