विज्ञापन

32 साल पुराना गाना, करिश्मा-गोविंदा ने बारिश में किया जमकर डांस, कुमार सानू-अल्का याग्निक का सॉन्ग 90s में हुआ सुपरहिट

90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी का एक गाना आया 'तुमसा कोई प्यारा, कोई मासूम नहीं है' जो उस दौर का सुपरहिट था. इस गाने में लोलो और चीची ने बारिश में भीगते हुए गाने को शूट किया था. कुमार सानू-अलका की आवाज में बना सुपरहिट.

32 साल पुराना गाना, करिश्मा-गोविंदा ने बारिश में किया जमकर डांस, कुमार सानू-अल्का याग्निक का सॉन्ग 90s में हुआ सुपरहिट
90’s का सुपरहिट रोमांटिक गाना, गोविंदा के कदमों पर थिरकी करिश्मा
Youtube
नई दिल्ली:

गोविंदा और करिश्मा कपूर की बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं. 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा ने अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. यादगार फिल्मों से लेकर के दोनों ने कई जबरदस्त गाने भी दिए. उनका एक ऐसा ही गाना साल 1994 में आई फिल्म 'खुद्दार' में आया. इस गाने में गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी बारिश में रोमांस करती नजर आई थी. गाने के बोल, बारिश का मौसम और दोनों कलाकारों की शानदार अदाएं इसे 90 के दशक का यादगार रोमांटिक ट्रैक बनाती हैं.

बारिश में गोविंदा-करिश्मा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

हम बात कर रहे हैं 32 साल पुरानी फिल्म खुद्दार का गाना 'तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है', कि. इस गाने की शुरुआत बारिश के मौसम से होती है. इस गाने में करिश्मा और गोविंदा के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. गोविंदा अपने मजेदार और चुलबुली शरारती अंदाज में करिश्मा पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. वहीं करिश्मा की खूबसूरत अदाएं गाने में चार चांद लगा देती हैं. उस दौर में इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल थी. यही वजह है कि यह गाना आज भी पुराने हिंदी फिल्मी गानों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. गाने के बोल इस तरह हैं-

बरसात का मौसम यहाँ हम यहाँ तुम
सजनी को मिल गए
साजन साजन साजन

तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है
क्या चीज़ हो तुम
खुद तुम्हें मालूम नहीं है
लाखो है मगर तुमसे यहाँ
कौन हसीं है तुम जान हो
मेरी तुम्हें मालूम नहीं

कुमार सानू-अल्का याग्निक की आवाज और अनु मलिक का संगीत

'तुमसा कोई प्यारा' गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. इसके बोल मशहूर शायर राहत इंदौरी ने लिखे थे. गाने की रोमांटिक धुन, करिश्मा-गोविंदा का अंदाज और दोनों गायकों की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया. 90 के दशक में कुमार सानू और अल्का याग्निक की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए थे. यह गाना भी उन्हीं में से एक है. इसके बोल आज भी लोगों को आसानी से याद आ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Bhojpuri Songs: लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाए भोजपुरी के ये सदाबहार गीत, पहली भोजपुरी फिल्म में भी गाया था गाना

क्या थी फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

इकबाल दुर्रानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'खुद्दार' 25 मार्च 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के प्रोड्यूसर एन.आर. पचिसिया थे. गोविंदा और करिश्मा कपूर के अलावा इस फिल्म में कादर खान, शक्ति कपूर, श्रीराम लागू और रामी रेड्डी ने भी काम किया था. फिल्म की कहानी पुलिस इंस्पेक्टर सिद्धांत सूरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार गोविंदा ने निभाया था. फिल्म में परिवार, ईमानदारी और रिश्तों की कहानी दिखाई गई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 1.95 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने लगभग 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Govinda, Karisma Govinda Songs, Alka Yagnik Songs, Kumar Sanu Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com