विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2018

मंगल ग्रह का चक्कर काट रहे नासा के विमान ने भेजी सेल्फी, 4 साल किए पूरे

लाल ग्रह कहे जाने वाले मंगल ग्रह के ऊपरी वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए उसका चक्कर लगा रहे नासा के एक विमान ''मावेन'' ने चार वर्ष पूरे होने पर अपनी एक सेल्फी पृथ्वी पर भेजी है.

मंगल ग्रह का चक्कर काट रहे नासा के विमान ने भेजी सेल्फी, 4 साल किए पूरे
नासा के एक विमान ''मावेन'' ने चार वर्ष पूरे होने पर अपनी एक सेल्फी पृथ्वी पर भेजी है. 
Washington: लाल ग्रह कहे जाने वाले मंगल ग्रह के ऊपरी वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए उसका चक्कर लगा रहे नासा के एक विमान ''मावेन'' ने चार वर्ष पूरे होने पर अपनी एक सेल्फी पृथ्वी पर भेजी है. 

यह तस्वीर इमेजिंग अल्ट्रावायलेट स्पेक्टोग्राफ (आईयूवीएस) यंत्र की मदद से ली गई है. यह यंत्र मंगल ग्रह के ऊपरी वातावरण में पराबैंगनी उत्सर्जन की तस्वीरें खींचता है. नासा ने एक बयान में बताया कि कुल 21 तरह की सेल्फी ली गई है.

मावेन मिशन को पृथ्वी से 18 नवंबर, 2013 को प्रक्षेपित किया गया था. यह मंगल ग्रह की कक्षा में 21 सितंबर 2014 को पहुंचा था.

(इनपुट-भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NASA, MAVEN, MAVEN Selfie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com