विज्ञापन

400 किमी ऊपर अंतरिक्ष से भी डाला अमेरिका चुनाव में वोट, भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने तरीका भी बताया

भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मतदान किया.

400 किमी ऊपर अंतरिक्ष से भी डाला अमेरिका चुनाव में वोट, भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने तरीका भी बताया
नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने स्पेस से डाला वोट
NDTV

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन ने स्पेस से अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में वोट डाला. अनिल मेनन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एस्ट्रोनॉट हैं. वे भले ही भारतीय मूल के हैं लेकिन अमेरिकी नागरिक हैं. मेनन के साथ तीन अन्य एस्ट्रोनॉट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से मतदान किया. यह स्पेस स्टेशन हमारी पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊंचाई पर घूमता है. अनिल मेनन ने स्पेस से वोट डालने का तरीका भी बताया.

स्पेस से कैसे डाला वोट?

डॉ. अनिल मेनन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि जी हां, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका के तीनों क्रू मेंबर्स को अंतरिक्ष स्टेशन से वोट डालने का मौका मिला. हमने एक इलेक्ट्रॉनिक बैलेट भरा और उसे सुरक्षित तरीके से चुनाव अधिकारियों के पास भेज दिया.

अनिल मेनन इस साल 14 जुलाई को रूसी सोयुज मिशन के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे, जबकि डेलाने और वाटकिंस एक अक्टूबर को 'स्पेसएक्स' रॉकेट से इस अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचे थे. 

अनिल मेनन जुलाई से ISS पर रिसर्च कर रहे हैं. उनका मिशन 8 महीने का है. स्पेस स्टेशन पर अगले 8 महीने के दौरा अनिल मेनन कई वैज्ञानिक प्रयोग और नई तकनीकों का परीक्षण करेंगे, जिनका उद्देश्य भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों को आसान बनाना और पृथ्वी पर मानव जीवन को बेहतर बनाना है. वे अंतरिक्ष में 'सेमीकंडक्टर क्रिस्टल' बनाने की रिसर्च को आगे बढ़ाएंगे. इससे सुपर कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक मेडिकल डिवाइसों के लिए बड़े पैमाने पर चिप्स बनाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा वे AR और AI की मदद से अंतरिक्ष में अल्ट्रासाउंड करने का परीक्षण करेंगे. इस तकनीक के सफल होने पर, भविष्य के बड़े अंतरिक्ष अभियानों में अंतरिक्ष यात्रियों को इलाज के लिए पृथ्वी से डॉक्टरों के संपर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी भविष्य में अंतरिक्ष में भी इंसानों का इलाज हो पाएगा.

इससे पहले अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और सोफी एडेनोट स्पेश स्टेशन से बाहर निकले और उन्होंने कम्युनिकेशन एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक' की. उन्होंने दो बार स्पेसवॉक की और कई घंटे तक स्पेस स्टेशन से बाहर रहे.

यह भी पढ़ें | कौन हैं भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन? जिनकी तारीफ में डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Menon, Anil Menon ISS Mission, Anil Menon Astronauts Palakkad, Anil Menon NASA, Anil Menon Kon Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com