Strange Worship Of Toilet Seat: आधी रात का सन्नाटा, हाथ में अगरबत्ती और सामने टॉयलेट सीट...चीन की इस 'अजीबोगरीब' रस्म को देखकर यकीनन कोई भी हैरान रह जाए. कत्ल की एक पुरानी दास्तान ने कैसे एक मासूम महिला को 'कमोड की देवी' बना दिया, इसकी हकीकत किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है. लैनटर्न फेस्टिवल की रात, जब पूरी दुनिया रोशनी में नहाई होती है, तब कुछ घरों के टॉयलेट में खामोशी से भविष्य जानने का एक 'खतरनाक' खेल चलता है.
ये भी पढ़ें:-लोग क्या कहेंगे...की परवाह छोड़ मनीष ने साइकिल से शुरू की डिलीवरी, पहले दिन की कमाई ने किया इमोशनल!
चीन की लोक कथाओं में जिगु देवी का जिक्र किसी तिलिस्म से कम नहीं है. इन्हें महिलाओं की रक्षक और घर की सुख-शांति का पहरेदार माना जाता है. मान्यता है कि घर का हर कोना किसी न किसी रूहानी ताकत के कब्जे में है और टॉयलेट भी इससे अछूता नहीं. साल के पहले चंद्र महीने के 15वें दिन, महिलाएं टॉयलेट की सफाई कर वहां एक छोटा सा पुतला रखती हैं.
एक कत्ल की दास्तान और देवी का जन्म (The Tragic Legend Behind Goddess Zigu)
इस अजीबोगरीब पूजा के पीछे एक बेहद दर्दनाक और 'हॉरर' कहानी छिपी है. कहा जाता है कि सदियों पहले एक बेगुनाह महिला को ईर्ष्या की आग में जलकर टॉयलेट के अंदर ही मौत के घाट उतार दिया गया था. उसी की तड़पती रूह को सुकून देने के लिए लोगों ने उसे देवी का दर्जा दे दिया. लोग मानते हैं कि अगर उस रात टॉयलेट साफ न किया जाए, तो देवी नाराज हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-गजब का मॉडिफाई करवाए हो गुरु...तीन पहियों वाली इस अनोखी बाइक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
पुतले में होने वाली 'हलचल' और भविष्य का राज (Toilet Goddess Ritual)
इस रस्म का सबसे जादुई और रहस्यमयी हिस्सा है भविष्यवाणी. लोग देवी जिगु के पुतले के सामने अगरबत्ती जलाते हैं और अपनी खेती, सेहत और कारोबार से जुड़े सवाल पूछते हैं. कहा जाता है कि उस रात सन्नाटे में अगर वह पुतला जरा सा भी हिल जाए या कोई इशारा कर दे, तो समझो देवी ने जवाब दे दिया. भले ही विज्ञान इसे वहम कहे, पर चीन के गांवों में आज भी यह 'अदृश्य शक्ति' लोगों की आस्था का केंद्र है. चीन की यह परंपरा बताती है कि आस्था सिर्फ खूबसूरत मंदिरों तक सीमित नहीं होती. यह सफाई का संदेश भी देती है और एक पुरानी दुखद याद को सम्मान देने का तरीका भी है. क्या आप इस रहस्यमयी 'पर्पल लेडी' के बारे में पहले जानते थे?
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं