विज्ञापन

IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ

How much Vaibhav Suryavanshi’s IPL 2026 salary: आईपीएल 2026 में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. पिछले सीजन में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से धमाका किया था.

IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ
Vaibhav Suryavanshi’s IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi's IPL 2026 salary: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था.  उन्होंने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे. वैभव इस लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे. पिछले एक साल में वैभव की बल्लेबाजी में और भी ज्यादा निखार आया है. यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर हर किसी की नजर रहेगी. 

कितनी है वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 में सैलरी ?

वैभव सूर्यवंशी की 2026 सीज़न के लिए IPL सैलरी ₹1.10 करोड़ है. IPL 2025 के मेगा-ऑक्शन में 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक रूप से साइन किए जाने के बाद, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनकी मूल नीलामी कीमत पर ही रिटेन किया. बता दें कि 2025 के मेगा-ऑक्शन में वैभव को राजस्थान ने ₹30 लाख की बेस प्राइस से ₹1.10 करोड़ में खरीदा था. 

BCCI से भी मिलती है रकम

आईपीएल में कमाई के अलावा वैभव को बीसीसीआई से भी मोटी रकम मिलती है. अंडर 19 स्तर पर बोर्ड नियमों के अनुसार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने पर प्रति मैच 20,000 की फीस देती है. वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर वैभव को प्रति मैच 10, 000 रुपये मिलते हैं. इसके अलावा अंडर 19 टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर बीसीसीआई इनाम के रुप में पैसों की बारिश भी करती है, हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने 7.5 करोड़ रुपये का इनाम  दिया था , जिसमें हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये मिले थे. वहीं, घरेलू क्रिकेट में वैभव को प्रति दिन के हिसाब से 40,000 मिलते हैं.  यानी एक 4 दिवसीय रणजी मैच खेलने पर उन्हें 1.60 लाख की कमाई होती है.  बता दें कि वैभव ने अबतक  8 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं.

अभी कितनी है वैभव की नेटवर्थ

आईपीएल और बीसीसीआई से मिलने वाली रकम के अनुसार इस समय 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ रिपोर्ट के अनुसार ढाई करोड़ रुपये के करीब है. बता दें कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. 

ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com