बड़े-बड़े कॉरपोरेट ऑफिस, पब्लिक प्लेस, मॉल्स, हाईराइज बिल्डिंग्स में जब आप वॉशरूम यूज करने जाते हैं तो कई बार वॉशरूम लिखा होता है तो कई बार WC. अब कन्फ्यूजन शुरू होती है क्योंकि आमतौर पर हम दो तरह के वॉशरूम देखते हैं. एक मेल और एक फीमेल का. पर कई जगह इसे बाथरूम बोलते हैं या वॉशरूम या रेस्टरूम. अब आप सोचते हैं कि ये तीनों तो एक ही काम के लिए हैं, पर ऐसा नहीं है. तकनीकी तौर पर ये तीनों शब्द अलग हैं और इनका मतलब भी अलग है. इस लेख में जानें इन तीनों का अलग-अलग मीनिंग क्या है और साथ ही वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड लगा हो तो उसका क्या मतलब होता है.
देर रात तक जागता है न्यूबॉर्न बेबी, तो ये 10 ट्रिक्स आएंगे काम
बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम में क्या फर्क है
ज्यादातर लोगों को इन तीनों शब्दों का मतलब एक ही समझ आता है. इसलिए वे इन पर ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन इन तीनों शब्दों को जब बोलना शुरू किया गया तो इनका अर्थ कुछ इस तरह का होता था-
बाथरूम का मतलब: घर में, फ्लैट में या होटल आदि में बनी ऐसी जगह जो प्राइवेट कमरे की तरह हो. इसमें आमतौर पर एक सिंक, एक शॉवर और एक बाथटब लगा होता था. यानी मोटे तौर पर आप इसे हाथ धोने, नहाने की जगह समझ सकते हैं.
वॉशरूम का मतलब: ये शब्द प्रचलन में आया कनाडा जैसे देशों से. वहां लोग वॉशरूम उस जगह को बोलते थे जो सार्वजनिक जगहों पर होता था, और जहां आप मूत्र, मल त्याग करने जा सकते हैं, हाथ या मुंह धो सकते हैं. इसमें आमतौर पर वॉश बेसिन और कमोड सीट लगी होती थी.
रेस्टरूम का मतलब: रेस्ट करने का रूम यानी विश्राम करने की जगह. ये और वॉशरूम लगभग समान ही होते हैं. इनकी सुविधाएं एक जैसी होती हैं. इन दोनों के लिए आम भाषा में पब्लिक टॉयलेट शब्द का प्रयोग भी किया जाता है.

वॉशरूम के गेट पर WC बोर्ड का मतलब क्या होता है
वॉशरूम के गेट पर अक्सर WC का बोर्ड टंगा होता है. जिसे ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं. WC का फुल फॉर्म होता है- Water Closet. 19वीं सदी के उत्तरार्ध में यह शब्द बोलचाल में आया था. उस समय इस बोर्ड को देखकर लोग समझ जाते थे कि यहां पर एक प्राइवेट जगह है, जहां फ्लशिंग सिस्टम और पानी की सप्लाई है. समय बीतने के साथ Water Closet को लोग WC बोलने लगे.
चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्या होगा कमाल

क्यों आज भी प्रचलि है WC का बोर्ड
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों आज भी WC का बोर्ड इतना प्रचलन में है. दरअसल, WC को देखकर वहां लोगों को आसानी होती है जहां भाषाई कठिनाई है. इससे लोग समझ जाते हैं कि यहां क्या यूज किया जा सकता है. यही वजह है कि पूरे यूरोप में इस शब्द को यूज किया जाता है. खास तौर पर बड़े होटल्स, मॉल्स, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों में WC का बोर्ड टंगा हुआ दिखाई दे जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं