विज्ञापन

बड़ी अजीबोगरीब है इन 2 भाइयों की कहानी: दिन में हंसते-खेलते हैं, लेकिन सूरज ढलते ही बदल जाती है इनकी दुनिया!

इंटरनेट पर पाकिस्तान के दो ऐसे भाइयों की कहानी सामने आई है, जो दिन में बिल्कुल सामान्य रहते हैं, लेकिन सूरत ढलते ही उनकी हालत बदल जाती है. उनका ये हैरान कर देने वाला मामला डॉक्टरों के लिए भी एक अनसुलझी कहानी बना हुआ है.

बड़ी अजीबोगरीब है इन 2 भाइयों की कहानी: दिन में हंसते-खेलते हैं, लेकिन सूरज ढलते ही बदल जाती है इनकी दुनिया!
पाकिस्तान के 'सोलर किड्स': दिन में हंसते-खेलते हैं ये दो भाई, लेकिन सूरज ढलते ही थम जाती है इनकी दुनिया!

Pakistan Solar Kids Medical Mystery: दुनियाभर में कई ऐसी अजीब घटनाएं होती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. कुछ ऐसी ही कहानी है पाकिस्तान के दो भाइयों की, जिन्हें सोलर किड्स कहा जाता है. कहते हैं कि दिन के उजाले में ये दोनों भाई एकदम आम बच्चों की तरह एक्टिव रहते हैं. हंसते-खेलते हैं, लेकिन जैसे ही सूरज सूरज ढलते ही उन की हालत एक तरह से बेजान जाती है. यूं कह सकते हैं कि उनकी पूरी बॉडी काम करना बंद कर देती है. न तो वे हिल-डुल पाते हैं और न ही बात कर पाते हैं. इनके मामले ने पाकिस्तानी डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें:-दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर..

सूरज ढलते ही थम जाती है जिंदगी (Paralysis After Sunset)

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जैसे ही शाम को सूरज डूबता है, इन दोनों भाइयों की शारीरिक स्थिति पूरी तरह बदल जाती है. उनकी बॉडी काम करना बंद कर देती है और वे किसी भी तरह की हरकत नहीं कर पाते हैं. न तो वे बोल सकते हैं और न ही अपनी आंखें खोल या बंद कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर्स की हैरानी और जेनेटिक डिसऑर्डर (Doctors Take On Genetic Disorder)

इन दोनों भाइयों के मामले में डॉक्टरों का मानना है कि, ये किसी जेनेटिक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का असर हो सकता है. ये बीमारी इंसान के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जो शरीर को एनर्जी देता है. हालांकि, इस अजीब स्थिति की असली वजह अब तक डॉक्टरों की समझ से परे है.

पाकिस्तान के सोलर किड्स का हैरान करने वाला सच (Mysterious Solar Kids Mystery)

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मेडिसिन के प्रोफेसर जावेद अकरम ने कुछ समय पहले 'द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया था कि, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इन लक्षणों की वजह क्या है. अस्पताल में इन दोनों भाइयों से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि, 'हमने इस मामले को एक चुनौती के तौर पर लिया. हमारे डॉक्टरों ने इन दोनों का मेडिकल टेस्ट किया, ताकि ये पता लगाया जा सके कि ये बच्चे दिन में तो एक्टिव रहते हैं, लेकिन सूरज ढलने पर अपनी आंखें क्यों नहीं खोल पाते और क्यों बात नहीं कर पाते या खाना नहीं खा पाते.' अकरम ने बताया कि, सरकार इन भाइयों को मुफ्त इलाज मुहैया करा रही है. 

बीमारी देखकर डॉक्टर्स भी रह गए दंग (Mysterious Brothers Sunset Condition)

उन्होंने बताया कि राजधानी इस्लामाबाद में दोनों भाइयों की कई तरह की मेडिकल जांचें भी की गई हैं. उनके खून के सैंपल आगे की जांच के लिए विदेश में मौजूद विशेषज्ञों के पास भी भेजे जा चुके हैं. रिसर्चर परिवार के गांव से मिट्टी और हवा के सैंपल भी इकट्ठा कर रहे हैं. दोनों भाइयों के पिता, मोहम्मद हाशिम, दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास एक गांव से हैं. वे और उनकी पत्नी आपस में कजिन (चचेरे भाई-बहन) हैं और उनके छह बच्चों में से दो की कम उम्र में ही मौत हो गई थी. उनके बाकी दो बच्चों में कोई कॉमन सिम्टम्स नहीं दिखे हैं.

ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल

पिता की मानें तो उनकी सीधी सी थ्योरी है, 'मेरे बेटों को सूरज से एनर्जी मिलती है', लेकिन इस बात को डॉक्टर पहले ही खारिज कर चुके हैं. डॉक्टर्स का मानना है कि, 'ये लड़के दिन के समय तब भी चल-फिर सकते हैं जब उन्हें अंधेरे कमरे में रखा जाए या बारिश-तूफान हो रहा हो.'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Paralysed By Night, Pakistan Solar Kids, Solar Kids, Pakistan, Medical Mystery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com