विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

Video: आधी रात दो लोगों ने चोरी किया 21 हजार रुपये का प्याज, CCTV में कैद हुआ हादसा

प्याज (Onion) के दाम आसमान छू रहे हैं, लोग 150 रुपये किलो प्याज (Onion Price Today) से दूरी बना रहे हैं. कई लोग कीमती प्याज को गोभी और मूली जैसे अन्य सस्ते विकल्पों के साथ बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

Video: आधी रात दो लोगों ने चोरी किया 21 हजार रुपये का प्याज, CCTV में कैद हुआ हादसा
आधी रात दो लोगों ने चोरी किया 21 हजार रुपये का प्याज.

प्याज (Onion) के दाम आसमान छू रहे हैं, लोग 150 रुपये किलो प्याज (Onion Price Today) से दूरी बना रहे हैं. मुंबई में प्याज चोरी का एक मामला सामन आया है, जहां चोरों ने करीब 21 हजार रुपये के प्याज पर हाथ साफ किया. मुंबई के डोंगरी मार्केट में यह मामला सामने आया. चोरों ने दो दुकानों से 21,160 हजार रुपये का प्याज चुराया. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Twitter पर महिला ने पूछा, 'पैसे कैसे बचाऊं?', मिले ऐसे मज़ेदार जवाब

पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सर्विलांस फुटेज का इस्तेमाल किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया. 5 दिसंबर के एक सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को एक दुकान में घुसते हुए देखा गया है, जहां कई बड़े बोरे प्याज रखे हुए हैं. आदमी एक बोरी को उठाता है औग भाग निकलता है.

Diabetes: प्याज है ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए गजब का सुपरफूड! जानें डाइबिटीज में कैसे खाएं

देखें Video:

पुलिस ने एक बयान में कहा, "मुंबई पुलिस ने डोंगरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है. कुल 168 किलो प्याज चोरी किया गया है, जिसकी कीमत 20,160 रुपये थी.''

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा- प्याज लहसुन नहीं, बल्कि यह बताएं कि...

दिल्ली में प्याज 96 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 102 रुपये प्रति किलोग्राम, चेन्नई में 100 रुपये और कोलकाता में 140 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है. बढ़ते दाम को देखते हुए प्याज चोरी की वारदातें हो रही हैं. पिछले महीने, महाराष्ट्र के नासिक में एक व्यापारी ने मध्य प्रदेश पुलिस को शिकायत की कि उसकी 22 लाख रुपये तक की प्‍याज की खेप चोरी हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Mumbai, Dongri Market, Onions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com