विज्ञापन

22 साल की उम्र में रिटायरमेंट की चिंता, मुंबई के शख्स ने Reddit पर मांगी इन्वेस्टमेंट की सलाह, पोस्ट वायरल

मुंबई के 22 वर्षीय शख्स ने Reddit पर पूछा कि क्या हर महीने 20 हजार रुपये निवेश कर बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाया जा सकता है. यूजर्स ने इन्वेस्टमेंट, बीमा और आय बढ़ाने की सलाह दी है.

22 साल की उम्र में रिटायरमेंट की चिंता, मुंबई के शख्स ने Reddit पर मांगी इन्वेस्टमेंट की सलाह, पोस्ट वायरल
शख्स ने रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर शेयर की पोस्ट
ndtv

ज्यादातर युवा अपने करियर की शुरुआत में जॉब, घूमने-फिरने और लाइफस्टाइल पर ध्यान देते हैं, वहीं मुंबई के एक 22 वर्षीय शख्स ने रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. दरअसल, शख्स ने रेडिट (Reddit) पर अपनी सैलरी और खर्चों का ब्यौरा शेयर करते हुए पूछा कि क्या हर महीने 20 हजार रुपये का निवेश करके भविष्य के लिए बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार किया जा सकता है.

1 लाख रुपये महीना होगी सैलरी

शख्स ने बताया कि उसे मुंबई में नई नौकरी मिलने वाली है, जहां उसकी महीने की सैलरी करीब 1 लाख रुपये होगी. उसके अनुसार, लगभग 30 हजार रुपये किराए पर खर्च होंगे. वहीं खाने, आने-जाने और अन्य जरूरतों पर करीब 20 हजार रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा वह हर महीने 30 हजार रुपये अपने परिवार की मदद के लिए घर भेजेगा. इन सभी खर्चों के बाद उसके पास हर महीने लगभग 20 हजार रुपये बचेंगे, जिन्हें वह इन्वेस्टमेंट और बचत में लगाना चाहता है. हालांकि शख्स का कहना है कि मुंबई जैसे महंगे शहर में यह रकम उसे भविष्य के हिसाब से बहुत बड़ी नहीं लगती.

Retirement planning for a 22 year old!
by u/Soggy_Performer7637 in IndiaFinance

महंगाई और रिटायरमेंट की चिंता

शख्स ने पोस्ट में लिखा कि वह जानता है कि हर महीने 20 हजार रुपये बचा पाना भी अच्छी बात है, लेकिन बढ़ती महंगाई और वित्तीय स्वतंत्रता के लक्ष्य को देखते हुए उसे चिंता होती है कि क्या इतनी राशि लंबे समय में मिलेगी.

Reddit यूजर्स ने दिए सुझाव

शख्स की पोस्ट पर कई यूजर्स ने सलाह दी. कुछ यूजर्स ने पहले 5 लाख रुपये का इमरजेंसी फंड बनाने की सलाह दी, ताकि अचानक आने वाले खर्चों से निपटा जा सके. वहीं कुछ लोगों ने SIP के जरिए नियमित निवेश शुरू करने का सुझाव दिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: 2253 नामों वाला शख्स! दुनिया के सबसे लंबे नाम का बना रिकॉर्ड, नाम पढ़ने में लगते हैं 20 मिनट से ज्यादा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Retirement Planning, Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com