मौजूदा समय में लोगों का झुकाव शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर काफी ज्यादा है. वहीं लंबे समय के म्यूचुअल फंड में निवेश करने का चलन भी बढ़ रहा है, क्योंकि कई फंड ऐसे हैं जिसमें 15 फीसदी तक का ब्याज मिल जाता है. ऐसे में लोग अपने सेविंग पैसे इसमें निवेश कर देते हैं. वहीं ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में वह अपने प्रोविडेंड फंड (PF) तक का पैसा निकाल कर म्यूचुअल फंड में निवेश कर देते हैं. ऐसा करने से पहले आपको समझना होगा कि क्या PF से पैसा निकाल कर म्यूचुअल फंड में निवेश करना समझदारी है या सबसे बड़ी गलती.
इस बारे में EPFO ने भी जानकारी दी है. EPFO ने चेतावनी दी है कि EPF और म्यूचुअल फंड एक जैसे नहीं है और न ही एक-दूसरे के विकल्प है. PF केवल निवेश नहीं है बल्कि यह सोशल सिक्योरिटी स्कीम है जो आपके भविष्य को सुरक्षित रखता है. यह सेवनिवृत्ति यानी रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा, पेंशन और बीमा लाभ भी देती है.
EPF or Mutual Funds? 🤔
— EPFO (@officialepfo) July 22, 2026
Before withdrawing your EPF savings, take a moment to understand why EPF may be the better choice for your future.
Tap on the link to know more-https://t.co/AhJH8h0ACX#EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa pic.twitter.com/34AyB1JhEt
PF का पैसा क्यों म्यूचुअल फंड में नहीं करना चाहिए निवेश
PF का पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश करना खतरनाक हो सकता है. क्योंकि पीएफ में जमा पैसा रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित फंड या फिर आकस्मिक फंड होता है. पीएफ में जमा पैसे पर सालाना एक निश्चित ब्याज मिलता है जो मौजूदा समय में 8.25 प्रतिशत है. यह मौजूदा किसी भी सेविंग अकाउंट में सबसे अधिक ब्याज देता है. वहीं म्यूचुअल फंड में निवेश पैसा बाजार से जुड़ा है. इसमें निश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं होती है. यह बाजार पर निर्भर करता है कि आपके निवेश किए गए पैसे का भाव क्या है.
अगर आपके रिटायरमेंट के वक्त आपने जिस म्यूचुअल फंड में निवेश किया है, उसकी स्थिति ठीक नहीं है तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. जबकि पीएफ में रखे पैसे पर रिटर्न का कोई खतरा नहीं है. इसलिए दोनों निवेश की तुलना नहीं की जा सकती है.
EPF अकाउंट के जरिए न केवल आपका पैसा लंबे समय तक के लिए सेव होता है. बल्कि इस अकाउंट से आपको पेंशन जैसी व्यवस्था भी मिलती है. इतना ही नहीं आपको EPF के जरिए 7 लाख रुपये की बीमा भी मिलती है. इसके अलावा EPF में किए गए निवेश पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है.
म्यूचुअल फंड में कब करें निवेश
इस बारे में विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और बाजार का जोखिम उठा सकते हैं तो आप इसमें निवेश करें. जबकि म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आपको नियमित बचत से अलग राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन PF से पैसे निकालकर म्यूचुअल फंड में निवेश करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है. आप अपने जानकार से इसकी सलाह भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः EPS 2026: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद अब कितना मिलेगा मंथली पेंशन? जानें कैसे निकालें पूरा कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं