मुम्बई (Mumbai) कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में एक है. एक साल पहले कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने गोरेगांव में एक अलग से कोविड सेंटर (Covid Centre) बनाया. नेस्को कोविड 19 नाम के इस सेंटर को अभी एक साल पूरा हुआ है. इस कोविड सेंटर का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट के गीत "जिंगाट" पर एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. अब तक लाखों लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देख चुके हैं. कोविड सेंटर पर काम करने वालों की हिम्मत, उनकी मेहनत की सभी सराहना कर रहे हैं. इन कुछ महीनों में जिस तरह से स्वास्थ्य कर्मियों ने रात दिन मरीजों की सेवा में लगा दिया, उसके बाद एक ‘जिंगाट' तो बनता है.
देखें Video:
#WATCH Healthcare professionals of Nesco COVID-19 center in Mumbai's Goregaon were seen showing off their dance moves inside the patient's ward during an entertainment program organised on June 2 to mark one year of operations of the center pic.twitter.com/6ET61KIgsu
— ANI (@ANI) June 3, 2021
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वैसे मरीजों की देखभाल में लगे इन कोरोना वारियर्स ने इस एक साल में काफी मेहनत की है. एक साल में अथक प्रयास करके मुम्बई के अंदर कोरोना के संक्रमण को कम करने के प्रयास में लगे इन कोरोना वारियर्स को देखते हैं तो एहसास होता है कि इनकी जिंदगी कितनी मुश्किल है. जहां आम लोग एक मास्क को भी पूरे दिन बर्दाश्त नहीं कर पाते वहीं ये स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट पहनकर इन सेंटर्स में लगातार ड्यूटी दे रहे होते हैं.
स्वास्थ्यकर्मियों के इस वीडियो की यूजर्स ने भी काफी सराहना की है. नीचे कमेंट में एक यूजर शीनू शर्मा लिखते हैं कि "दे आर डूइंग जस्ट वायरस डिटॉक्स". एक अन्य यूजर संकुल गर्ग लिखते हैं, कि न सिर्फ मरीजों को बल्कि खुद को भी इस दुःख की घड़ी में खुश रखने की शानदार कोशिश, आप भगवान हैं ". इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे कई जगह पोस्ट और ट्वीट किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं