- खाने में चिकन नहीं मिलने से नाराज पिता ने की पुत्र की हत्या.
- मध्यप्रदेश के धार जिले में हुआ ये हादसा.
- पिता लाया चिकन, पूरा खा गया था बेटा.
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया (Social Media) पर ये खबर काफी वायरल हो रही है. एक पिता ने चिकन (Chicken) के लिए बेटे को मौत के घाट उतार दिया. उसकी गलती थी कि वो पिता द्वारा लाए गए चिकन को पूरा खा गया. पिता ने गुस्से में आकर बेटे पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. बेटे की पत्नी ने भी नहीं सोचा था कि चिकन के पीछे इतना बड़ा बवाल हो जाएगा.
शॉपिंग मॉल 10 रुपये में बेच रहा था साड़ी, 400 महिलाओं ने मचाया बवाल, तोड़ दिया शटर और... देखें VIDEO
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
धार जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर टाण्डा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खरवाली में खाने में चिकन नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित रूप से चाकू मार कर सोमवार सुबह हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. टाण्डा पुलिस थाना प्रभारी एम टी बेग ने कहा कि खरवाली गांव निवासी हीरा सिंह बघेल (32) की हत्या के मामले में उसके पिता छोटू बघेल को गिरफ्तार किया गया है.
Tinder Date के बाद लड़के ने कर दिया ऐसा मैसेज, लड़की रह गई हैरान, वायरल हुई पोस्ट
उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी भूरीबाई ने पुलिस में रिपोर्ट की थी कि उसके पति हीरा सिंह एवं ससुर छोटू बघेल के बीच मुर्गी खाने की बात पर झगडा हुआ था और उसके ससुर ने उसके पति के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बेग ने बताया कि छोटू बघेल हाट बाजार से मुर्गी का मांस लेकर आया था. उसके बेटे हीरा बघेल ने चिकन बनाया और पिता को भी देने की बजाय खुद पूरा खा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं