करीब 10 साल पहले जब हर्षिणी धनसीलन 16 साल की थीं, तब उनकी मां शीला धनसीलन ने एक दिन यूं ही कहा था कि कितना अच्छा होगा अगर दोनों कभी एक ही कंपनी में काम करें. उस समय यह सिर्फ एक सपना या मजाक जैसा लग रहा था, लेकिन समय के साथ वही बात सच साबित हो गई. आज हर्षिणी अमेज़न इंडिया में संचालन प्रबंधक हैं, जबकि उनकी मां शीला अमेज़न वेब सर्विस (AWS) में पार्टनर प्रोग्राम के लिए वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर काम कर रही हैं.
मदर्स डे पर शेयर की भावुक पोस्ट
यह कहानी तब वायरल हुई जब हर्षिणी ने मदर्स डे के मौके पर LinkedIn पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा से मैनिफेस्टेशन में विश्वास रखती थीं और उन्हें बचपन से यही सिखाया कि अपने सपनों पर भरोसा रखना चाहिए.
हर्षिणी ने लिखा, कि उनकी मां सिर्फ एक अच्छी मां ही नहीं बल्कि उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा भी हैं. उन्होंने बताया कि मां की सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ने उन्हें करियर और जिंदगी को अलग नजरिए से देखने की सीख दी. हर्षिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग अपना भविष्य प्लान करते हैं, लेकिन उनकी मां ने सिर्फ विश्वास के दम पर उनके सपनों को सच कर दिखाया.
लोगों ने की जमकर तारीफ
LinkedIn पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों ने मां-बेटी की इस कहानी की तारीफ की. कई यूजर्स ने इसे आज के कॉर्पोरेट दौर में बेहद दुर्लभ और खास पल बताया. एक यूजर ने लिखा, आज के MNC दौर में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. यह पल जिंदगीभर याद रखने वाला है.
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, मां-बेटी की यह जोड़ी सच में प्रेरणादायक है. एक ही ग्लोबल कंपनी में दोनों का काम करना किसी सपने से कम नहीं. कई लोगों ने इस कहानी को मदर्स डे के दौरान सबसे भावुक और प्रेरणादायक स्टोरी बताया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: फोटो खिंचवाते समय भूलकर भी न दिखाएं Victory Sign, AI की मदद से हैकर्स चुरा सकते हैं आपके Fingerprints
2 महीने के बच्चे के साथ भारत घूमने निकले ब्रिटिश कपल, Indian Railways की जमकर की तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं