विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2019

VIDEO: पालतू बंदर ने उठाया मोबाइल और कर दिया किराने का सामान ऑर्डर, मालकिन ने देखा तो...

चीन में एक चालाक बंदर ने मालिक के मोबाइल से किराने का सामान ऑर्डर किया. जैसे ही उन्होंने मोबाइल देखा तो वो हैरान रह गईं. CCTV फुटेज देखने के बाद उन्हें पता चला कि पालतू बंदर ने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था.

VIDEO: पालतू बंदर ने उठाया मोबाइल और कर दिया किराने का सामान ऑर्डर, मालकिन ने देखा तो...
पालतू बंदर ने उठाया मोबाइल और कर दिया किराने का सामान ऑर्डर.

चीन में एक चालाक बंदर ने मालिक के मोबाइल से किराने का सामान ऑर्डर किया. जैसे ही उन्होंने मोबाइल देखा तो वो हैरान रह गईं. CCTV फुटेज देखने के बाद उन्हें पता चला कि पालतू बंदर ने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: कानपुर की सड़क पर अचानक दिखीं इतनी सारी मछलियां, लोगों ने ऐसे मचाई लूट... देखें VIDEO

चीन के चांग्जोउ के यानचेंग वाइल्ड एनिमल वर्ल्ड में काम करने वाली मेंगमेंग उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्होंने अपने अकाउंट पर एक ऑर्डर फ्लैश होते देखा. जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि उनके पालतू बंदर ने मोबाइल उठाकर ऑर्डर किया था.

ये भी पढ़ें: भाई ने दो बहनों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर बनाया ऐसा Video, देखकर पुलिस ने किया ऐसा...

देखें VIDEO:

मेंगमेंग रोजमर्रा की चीजें ऑर्डर करने ही जा रही थीं, लेकिन बंदर को भूखा देख वो किचन में खाना बनाने चली गईं. वापिस लौटकर जैसे ही उन्होने फोन देखा तो ऑर्डर प्लेस हो चुका था. बाद में उनको पता चला कि बंदर ने ही ये ऑर्डर प्लेस किया था. मेंगमेंग ने बताया कि वह अक्सर किराने का सामान ऑनलाइन ऑर्डर करती हैं. बंदर ने ऑर्डर करना सीख लिया और नकल करने के चक्कर में उसने ऑर्डर कर दिया.

ये भी पढ़ें: लड़की ने एक्टर प्रभास को मारा 'थप्पड़', जिसके बाद 'बाहुबली' ने किया ऐसा... देखें Viral Video

मेंगमेंग ने बाद में स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने ऑर्डर रद्द नहीं किया क्योंकि बंदर ने आवश्यक वस्तुओं का ऑर्डर दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey, Monkey Order Groceries, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com