विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम मिलते ही लखनऊ छोड़कर ऋषिकेश पहुंच गया शख्स, बताया 12 दिन में कितना खर्च हुआ

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर उत्कर्ष पटेल ने कहा, 'पहाड़ों से काम करना, लैपटॉप बंद करने के बाद घूमना-फिरना और फिर यही सब दोहराना. सच कहूं तो, मैं यही तो करना चाहता था.'

वर्क फ्रॉम होम मिलते ही लखनऊ छोड़कर ऋषिकेश पहुंच गया शख्स, बताया 12 दिन में कितना खर्च हुआ
उत्कर्ष ने कहा कि ऋषिकेश घूमने की जगह नहीं है, इसीलिए वे यहां रहने आए थे.
Instagram@utkarshingg

Viral Video: ट्रैवल ब्लॉगर उत्कर्ष पटेल को जैसे ही अपने ऑफिस से कुछ दिन का वर्क फ्रॉम होम मिला, वो लखनऊ से अपना सामान पैक करके 12 दिन के लिए ऋषिकेश पहुंच गए. इस दौरान वे एक हॉस्टल में रहे, वहीं खाना खाया, दोस्त बनाए, किराए की स्कूटी लेकर उनके साथ घूमे और खूबसूरत नजारे देखे. कुल मिलाकर, काम छोड़े बिना, उन्होंने अपने सपनों की जिदंगी जी, जिसकी प्लानिंग वो कई महीनों से कर रहे थे. आखिर में चलते वक्त उन्होंने बताया कि इस लाइफ को जीने के लिए उनके कितने पैसे खर्च हुए?

ऋषिकेश में 12 दिन रहने का खर्च?

3 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उत्कर्ष ने कहा, 'लखनऊ से ऋषिकेश आने-जाने में मेरे 2700 रुपये खर्च हुए. वहां मैं लक्ष्मण झूला के पास स्थित गोस्टॉप्स हॉस्टल में रुका, जहां एक रात रुकने का किराया 300 रुपये था. यानी 12 रातों के मुझे 3600 रुपये देने पड़े. ज्यादातर समय मैंने खाना हॉस्टल में ही खाया, जहां एक दिन के मील पर 960 रुपये खर्च हुए. लेकिन कुछ समय मैंने पास के ढाबे में जाकर भी खाना खाया, जहां थाली सिर्फ 180 रुपये की थी. इस तरह मेरे खाने-पीने पर 11520 रुपये खर्च हुए.'

उत्कर्ष के मुताबिक, लोकल में घूमने के लिए वे ज्यादातर अपने दोस्तों की कार का यूज करते थे, या पैदल जाते थे. लेकिन जब वो चले गए तो उन्होंने 300 रुपये देकर एक स्कूटी किराए पर ले ली, जिसमें उन्होंने 150 रुपये का पेट्रोल डलवाया था. इस तरह उनका कुल खर्च हुआ 450 रुपये. उत्कर्ष के मुताबिक, एक्टिविटीज, वाई-फाई और हॉस्टल के इवेंट्स ज्यादातर मुफ्त थे. यानी कुल 12 दिनों के लिए उनके 18270 रुपये खर्च हुए. रोज का लगभग ₹1,523, जिसमें आना-जाना, रुकना और खाना-पीना सब शामिल है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'खाना ज्यादा कॉस्टली हो गया भाई'

सोशल मीडिया पर उत्कर्ष का यह वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग उत्कर्ष से इस ट्रिप की डिटेल्स मांग रहे हैं, ताकि वे भी ऐसी ही एक ट्रिप प्लान कर सकें. वहीं कुछ यूजर्स खाने की ज्यादा बिल पर चिंता जता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'खाना थोड़ा ज्यादा कॉस्टली हो गया भाई.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं भी ऋषिकेश से हूं, आपकी कंपनी से जुड़ना चाहता हूं, ताकि घर से काम कर सकूं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, यह तो बहुत सस्ता है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'वहां इंटरनेट की स्पीड कैसी थी, क्या यह 30+ mbps था?'

'पहाड़ों ने मेरा पूरा प्लान ही बदल दिया'

उत्कर्ष ने ऋषिकेश सीरिज पर कुल 8 वीडियो बनाए हैं, जिसमें उन्होंने बताया, 'मैं पहाड़ों से काम करने के लिए ऋषिकेश आया था. लेकिन पहाड़ों की योजना कुछ और ही थी. पहले दिन मैं अपने क्रिएटर दोस्तों से मिला और फिर उनके साथ पटना वॉटरफॉल देखने गया, जहां मानसून के समय के अलग ही नजारा देखने को मिलता है. इसके बाद हम ऋषिकेश से लगभग 16 किलोमीटर दूर नरेंद्र नगर गया, जहां से पहाड़ों, गंगा और घाटी के बेहद शानदार नजारे देखने को मिले.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'यही तो वर्केशन का असली एक्सपीरियंस है'

उत्कर्ष ने कहा, 'कैफे में लैपटॉप, दिन भर काम, और फिर हॉस्टल वापस आकर नए लोगों से मिलना, पूल खेलना और देखते ही देखते अजनबियों को दोस्त बना लेना. सच कहूं तो, मुझे इस समय ऋषिकेश बहुत पसंद है. यहां भीड़ कम होती है, माहौल शांत रहता है और जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़ता. शायद Workation का एक्सपीरियंस ऐसा ही होता है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'अकेले होकर भी अकेलापन महसूस नहीं हुआ'

उत्कर्ष ने आखिर में कहा, 'हफ्ते भर यहां रहते-रहते, ऋषिकेश मुझे घर जैसा लगने लगा. शाम के वक्त गंगा किनारे यहां सब अकेले बैठे होते हैं, फिर भी कोई अकेलापन महसूस नहीं कर रहा होता है. अगर आप एक रिमोट वर्कर, फ्रीलांसर या डिजिटल नोमैड हैं, तो शायद अब ऋषिकेश को आजमाने का समय आ गया है.'

यह भी पढ़ें:- दिल्ली की कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांटे आईफोन 16, बोले- 'हमारा कोई मुकाबला नहीं'

यह भी पढ़ें:- जामा मस्जिद पहुंचकर 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाने लगी फ्रांस की महिला, बेटी ने कहा- 'मेरी मां बजरंग दल से हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Workation, Rishikesh, Cost Of Living, Work From Home, Remote Work Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com