विज्ञापन

'Just Married' पोस्ट से चर्चा में एकता आसवानी, मां-पिता और दादी को खोने के बाद बनी थीं अफसर

Ekta Aswani Marriage: कभी मां, पिता और दादी को खोने के दर्द से गुजरने वाली एकता आज अपनी सफलता और नई वैवाहिक जिंदगी, दोनों वजहों से चर्चा में हैं. उनकी कहानी बताती है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, हौसला और मेहनत इंसान को मंजिल तक पहुंचा ही देते हैं.

'Just Married' पोस्ट से चर्चा में एकता आसवानी, मां-पिता और दादी को खोने के बाद बनी थीं अफसर
ekta aswani marriage mppsc rank 9 success story madhya pradesh
  • मध्य प्रदेश की एकता आसवानी ने मानसिक तनाव और परिवार के दुखों के बावजूद MPPSC 2023 में नौवीं रैंक हासिल की
  • मां के निधन के बाद भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और लगातार प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त की
  • पिता और दादी के निधन के बावजूद एकता ने हार नहीं मानी और पांचवें प्रयास में कोऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर बनीं

Ekta Aswani Marriage: कभी मां के निधन के बाद मेंटल ट्रॉमा से जूझीं, फिर पिता और दादी को भी खो दिया, लेकिन हौसला नहीं छोड़ा। मध्‍य प्रदेश के शहडोल की एकता आसवानी ने तमाम दुखों को पीछे छोड़ MPPSC 2023 में 9वीं रैंक हासिल की और कोऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर बनीं. अब उन्होंने शादी कर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. 

मेंटल ट्रॉमा से शुरू हुआ संघर्ष

एमपीपीएससी की तैयारी शुरू करने के करीब छह महीने बाद ही उनकी मां का निधन हो गया. इस सदमे ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया और वह लंबे समय तक मानसिक तनाव से जूझती रहीं. कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी और लक्ष्य पर डटी रहीं.

पिता और दादी को खोने के बाद भी नहीं मानी हार

जब MPPSC 2023 मेंस परीक्षा के बाद उन्हें भरोसा हुआ कि इस बार सफलता मिल सकती है, तभी उनके पिता का निधन हो गया. इस दुख से उबर भी नहीं पाई थीं कि इंटरव्यू से सिर्फ 20 दिन पहले उनकी दादी भी दुनिया छोड़ गईं. लगातार मिल रहे इन झटकों के बावजूद एकता ने हिम्मत नहीं हारी. पांचवें प्रयास में उन्होंने MPPSC 2023 परीक्षा पास की और 9वीं रैंक हासिल कर कोऑपरेटिव एक्सटेंशन ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं. 

ekta aswani marriage mppsc rank 9 success story madhya pradesh

ekta aswani marriage mppsc rank 9 success story madhya pradesh

अब एकता आसवानी ने की शादी 

संघर्षों से भरे सफर के बाद अब मध्‍य प्रदेश की पीसीएस अफसर एकता की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. 22 नवंबर 2026 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं. "Just Married 🧿" कैप्शन के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों पर लोगों ने जमकर शुभकामनाएं दीं. 

पांचवें प्रयास में बनीं पास की एमपीपीएससी

एकता आसवानी अब 2023 परीक्षा में सफलता हासिल कर मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के महिला और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. एकता ने पांचवें प्रयास में ये सफलता हासिल की. वो पहली बार 2019 में एमपीपीएससी की परीक्षा दी, वो प्री क्वालिफिकेशन की, लेकिन मेंस परीक्षा में सफलता नहीं मिली. इसके बाद वो फिर परीक्षा दी... वो 4 बार मेंस परीक्षा तक पहुंची. हालांकि पांचवें प्रयास में वो इंटरव्यू क्लियर कर कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर बनीं हैं. 

यह भी पढ़ें | दो SDM ने मंदिर में रचाई शादी, PCS अफसर अकलेश नौडियाल और यक्षी अरोड़ा कौन हैं? 

VIDEO: UPSC इंटरव्यू में पूछे गए ऐसे सवाल, DCP राजीव कुमार ने साझा किया अनुभव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekta Aswani, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh PCS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com