विज्ञापन

'मर्द हो तुम मर्द' कहकर नीचे फेंक दिया, ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने आए युवक का मजेदार वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

'मर्द हो तुम मर्द' कहकर नीचे फेंक दिया, ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने आए युवक का मजेदार वीडियो वायरल
'मर्द हो तुम मर्द' कहते ही जोश में आया युवक.
Instagram@rishikesh_walaaa

Viral Video: ऋषिकेश में बंजी जंपिंग करने गए एक युवक को 'मर्द हो तुम मर्द' कहकर हिम्मत देने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 30 सितंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर, खबर लिखे जाने तक 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

'भाई पैर कांप रहे हैं'

करीब 30 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में बंजी जंपिग कराने वाला शख्स युवक को मार्क पर खड़ा करके सही पोजीशन बताता नजर आ रहा है. डर के चलते युवक लोहे की रैलिंग को कस कर पकड़ लेता है, और कहता है 'भाई पैर कांप रहे हैं'. यह सुनकर वहां खड़ा शख्स उसकी हिम्मत बढ़ाते हुए कहता है कि 'मर्द हो तुम मर्द'. यह सुनकर युवक जोश में आ जाता है और 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगाता है. लेकिन अगले ही पल वो फिर डरने लग जाता है.

'एक बार सागर जा जा कह दे'

इसके बाद शख्स उस युवक से कहता है 'तुम बेल्ट पकड़ो और पीछे की तरह लीन करो.' इसके बार युवक कहता है 'एक बार सागर जा-जा कह दे, मां कसम में कूद जाऊंगा'. इसके बाद शख्स उस युवक को पीछे होने के लिए कहता है. इसके बाद युवक परेशान होकर कहता है 'भाई बस कर. धक्का मारकर खत्म कर. तू मुझे रुलाकर छोड़ेगा.' यह सुनकर वहां खड़ा शख्स वापस कहता है कि 'मर्द हो तुम मर्द' और फिर उसे सही पोजीशन में आने के लिए कहने लगता है.

यहां CLICK करके देखें पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

rishikesh_walaaa नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा, 'सागर जा जा का राज भी उसी के साथ चल गया.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मर्द की जगह कहीं मुर्दा बनकर न आए.'

तीसरे यूजर ने लिखा, '1 कटोरी 2 गिलास ये मर्द हुआ खल्लास.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'मर्द को डर होता है.'

यह भी पढ़ें:- 'कोई नया लोन मत लीजिए, 3 साल का पैसा बचाकर रखिए', दिग्गज इन्वेस्टमेंट एडवाइजर ने दी मुश्किल समय की चेतावनी

यह भी पढ़ें:- ऑक्सफोर्ड में एडमिशन पाने वाले भारतीय ने बताया दुबई में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK में रहता हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishikesh, Viral Video, Bungee Jumping, Uttarakhand, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com