Viral Video: लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलते ही 3 साल पुरानी नौकरी छोड़ने वाले चिराग पाहवा ने दुबई में रहने का खर्च बताया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एक अमेजिंग व्यू वाले 3 BHK अपार्टमेंट में रहता हूं, जिसके सिंगल रूम का किराया करीब 91 हजार रुपये है. घर की साफ-सफाई के लिए क्लिनर और खाना बनाने के लिए मैंने कुक भी रखा हुआ, जिनके महीने की सैलरी पर करीब 18200 रुपये खर्च होते हैं. ग्रॉसरी पर करीब 20 हजार रुपये खर्च होते हैं और अन्य खर्चे 13 हजार में निपट जाते हैं.'
कुल खर्च कितना बैठा?
चिराग ने साफ किया कि, इसमें सिर्फ बेसिक खर्चे ही शामिल हैं. बाहर का खाना, फोन के 2600 रुपये महीने का बिल, वाई-फाई, पब्लिक ट्रैवल का 10453 रुपये का खर्च, पार्टियां, EMI, पढ़ाई या घर भेजने के पैसे शामिल नहीं हैं. अगर सिर्फ ईएमआई और इंडिया भेजने वाले पैसों को हटाकर बाकी खर्चों को जोड़ लिया जाए तो एक महीने का कुल बजट 1 लाख 55 हजार रुपये से ज्यादा का बैठेगा.
'इन नंबर्स को ध्यान में रखें'
चिराग का कहना है कि अगर आप दुबई शिफ्ट होने की सोच रहे हैं या कंपनी के साथ सैलरी डिस्कशन वाले मोड में हैं तो इन नंबर्स को ध्यान में रखकर ही आगे की प्लानिंग कीजिएगा. अक्सर हम AED को INR में देखते हैं, और ऑफर लेटर एक्सेप्ट कर लेते हैं. लेकिन यहां आकर पता चलता है कि उतने पैसे में यहां गुजारा करना मुश्किल है. इसीलिए हमेशा कोस्ट ऑफ लिविंग के बारे में थोड़ी रिसर्च करके ही किसी ऑफर लेटर को एक्सेप्ट या रिजेक्ट किया करें.
दुबई में 3 साल में क्या दिया?
चिराग ने कहा, 'मैं भारत में एक सेटल लाइफ छोड़कर दुबई आया था. इस शहर ने मुझे दिखाया कि मैं और कितना कुछ कर सकता हूं. इसने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला, बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया और अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने की सीख दी. दुबई ने मुझे बहुत कुछ दिया - यादें, दोस्ती, सीख, मौके और खुद का एक ऐसा रूप जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा.'
30 सितंबर को लौटे भारत
चिराग की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को उन्होंने दुबई छोड़ दिया है. अभी वे इंडिया अपने परिवार के साथ हैं और जल्द ही ऑक्सफोर्ड से MBA करने के लिए लंदन रवाना होंगे. दुबई से आखिरी वीडियो बनाकर शेयर करते हुए चिराग ने लिखा, 'यह मेरे लिए सबसे भावुक पलों में से एक था. 3 साल बाद दुबई छोड़ना शायद मेरे लिए अब तक के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था. मैंने बहुत कम लोगों को यहां सालों तक अपनी जिंदगी बनाने के बाद दुबई छोड़ने का फैसला करते देखा है. लेकिन मुझे पता था कि मुझे अपने लिए यह हिम्मत भरा कदम उठाना ही होगा, भले ही यह आसान न हो.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
चिराग के वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'कमाई दिरहम में, खर्च दिरहम में, लेकिन कन्वर्जन रुपये में दिखाना, वीडियो के संदर्भ में इसका कोई मतलब नहीं बनता.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा अंदाजा है कि तुम महीने भर का राशन एक साथ नहीं खरीदते होगे. तुम मॉल भी नहीं जाते होगे, और लोगों से मिलना-जुलना भी नहीं होता होगा.'
तीसरे यूजर ने पूछा- 'आपने 3 BHK कैसे ढूंढा?' इसका जवाब देते हुए कहा कि JLT/Marina के कई FB ग्रुप हैं, मेरा सुझाव है कि आपको उनसे जुड़ना चाहिए.
चौथे यूजर ने पूछा- 'आप रूममेट कैसे ढूंढते हैं?' इसका भी जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि यह असल में किस्मत की बात है. लेकिन ऐसे कई FB ग्रुप्स हैं जहां लोग अपने फ्लैटमेट्स ढूंढते हैं.
यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- 'वो मिल गया जिसकी तलाश थी'
यह भी पढ़ें : हिमालय के गांव घूमने आए बिहार पुलिसकर्मी की कार पहाड़ से नीचे गिरी, यूट्यूबर ने खाई में उतरकर बचाई जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं