यह ख़बर 14 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मनमोहन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आठवीं बार झंडा फहराया

खास बातें

  • मनमोहन सिंह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद लगातार आठ बार लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बन गए।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया तो वह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद लगातार आठ बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बन गए। नेहरू और इंदिरा के बाद देश में तीसरे सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव वह पहले ही हासिल कर चुके हैं। राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक रहे लाल किले पर देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने 17 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अब तक सर्वाधिक बार यह गौरव प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री रहे। उनकी पुत्री इंदिरा गांधी ने देश की प्रधानमंत्री के नाते 16 बार तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com