बॉलीवुड में कई ऐसे दमदार सिंगर्स है जिनकी आवाज में लाखों-करोड़ों लोग खोए रहते हैं. कुछ तो ऐसे सिंगर्स हुए हैं जिनकी आवाज और गानों ने इतिहास रच दिया है. आज जिस बेहतरीन सिंगर से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं उनके लिए भी अगर ये कहें तो गलत नहीं होगा. सफेद कलर की फ्रॉक पहने ये छोटी सी बच्ची अपनी आवाज का जादू बिखेर रही है. लता मंगेशकर के बेहतरीन गानों में से एक 'कहीं दीप कहे जले कहीं दिल' गाना गाती हुई इस बच्ची को पहचानने में वाकई आप भी धोखा खा जाएंगे. कहते हैं पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते हैं. इस क्यूट गर्ल के लिए भी यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है. तो दिमाग पर थोड़ा जोर डालिए अरे पहचान कर बताइए बॉलीवुड की उस रॉकस्टार का नाम जिसमें 50-100 नहीं बल्कि बॉलीवुड के 3000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम नजर आ रही हैं. उनके सामने एक छोटी सी बच्ची कहीं दीप जले कहीं दिल गाना गा रही है, क्या आप इस बच्ची को पहचान पाए हैं कि ये कौन है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि ये बॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर सुनिधि चौहान हैं, जो इस वीडियो में बहुत प्यारी लग रही हैं और अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने न सिर्फ तबस्सुम को बल्कि पूरी ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया. इतना ही नहीं इस वीडियो में तबस्सुम ये भी कहती नजर आ रही हैं कि मेरे बाद मेरे नाम को रोशन करोगी. ये वीडियो उस दौरान का है जब सुनिधि चौहान दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लेने आई थीं और इसकी एंकरिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम करती थीं.
सुनिधि चौहान ने सिंगिंग की शुरुआत महज 4 साल की उम्र से कर दी थी, लेकिन सुनिधि की जिंदगी में उसे वक्त बड़ा मोड़ आया जब बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने उनकी मधुर आवाज को सुना और उनके माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा. इसके बाद सुनिधि दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में नजर आईं और इस शो को उन्होंने जीता. 16 साल की उम्र में ही सुनिधि चौहान ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म मस्त में रुकी रुकी सी जिंदगी में गाना गाकर अपना डेब्यू किया था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा. सुनिधि ने अब तक अपने सिंगिंग करियर में 3000 से ज्यादा गाने गाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं